बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार में कोरोना से हाहाकार : पटना एम्स में 384 डॉक्टर पॉजिटिव, आज एक दिन में 12 हजार से ज्यादा संक्रमित

On: April 21, 2021 8:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में कोरोना के मामले रिकॉर्ड बना रहे हैं। बुधवार को राज्य में 12,222 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इससे पहले मंगलवार को 10,455 मरीज मिले थे। राज्य में जहां नए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं रिकवरी रेट कम होता जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सूबे में पिछले 24 घंटे में 12,222 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। पटना सहित सात जिलों में 500 से अधिक नए संक्रमित मिले हैं। पटना में सर्वाधिक 2919 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। जबकि औरंगाबाद में 500, बेगूसराय में 587, भागलपुर में 526, गया में 861, सारण में 636 और पश्चिमी चंपारण में 516 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। राज्य में एक दिन में 1 लाख 5 हजार 380 सैंपल की जांच की गई।

कंकड़बाग स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम के तीन डॉक्टर संक्रमित होने के बाद अब केवल इमरजेंसी सेवा ही शुरू की गई है। सरकारी अस्पतालों के संचालन में भी मुश्किलें आ रही हैं। कोरोना की दूसरी लहर में पटना एम्स में कुल 384 डॉक्टर और स्टाफ संक्रमित हुए हैं। इसमें से कुछ लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 134 स्टाफ और डॉक्टर संक्रमण की जद में हैं। इसमें 14 फैकल्टी, 30 रेजीडेंट और 90 स्टाफ शामिल हैं। इससे एम्स में ओपीडी और कोविड उपचार प्रभावित हो रहा है।

बिहार में कोरोना विस्फोट : 10 हजार 55 नए मरीज मिलने से हड़कंप, पटना, गया और मुजफ्फरपुर में जबरदस्त केस

इसी तरह एनएमसीएच में डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी मिलाकर चालीस से अधिक लोग संक्रमित हैं। ज्यादातर होम आइसोलेशन में हैं। अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी लैब में काम करनेवाले एक डॉक्टर समेत आधा दर्जन टेक्नीशियन व डाटा ऑपरेटर के संक्रमित होने से जांच प्रभावित हो रही है। ऐसी स्थिति में दिन की पाली में जांच बंद कर दी गयी है। बचे कर्मियों को रात्रि पाली में जांच के लिए लगाया गया है। आईजीआईएमएस में 22 डॉक्टर और 50 नर्सिंग स्टाफ सहित कुल संक्रमित है।

पीएमसीएच में प्राचार्य सहित 30 डॉक्टर और 49 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित होने से जांच और इलाज प्रभावित हो गया है। इसी तरह पीएमसीएच परिसर स्थित आईजीआईसी में सोमवार को संस्थान में तैनात 8 डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। सभी होम क्वारंटाइन हो गए हैं। ऐसी स्थिति में इस अस्पताल की ओपीडी को भी संचालित करना मुश्किल हो गया है। यहां तैनात डॉक्टरों का कहना है कि धीरे-धीरे ज्यादातर लोग बीमारी की चपेट में आते जा रहे हैं ऐसी स्थिति में यहां काम करना मुश्किल हो गया है।

Telegram group – Click here

Facebook group – Click here

Bihar University info – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MMHAPU B.LIS Result 2024-25 : B.LIS परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से करें डाउनलोड

Railway Recruitment Cell 2023 : रेलवे पटना जोन में 1800 पदों पर 10वीं पास के आ गई भर्ती

BIG BREAKING : मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने किया सरेंडर, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में चल रहे थे फरार

NOU 15th Convocation : एनओयू के 15वें दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडलिस्ट की सूची जारी, 50 को मिलेगा गोल्ड, इनमें 40 बेटियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

NOU : नालंदा खुला विश्वविद्यालय को मान्यता नहीं मिली तो पढ़ाई होगी बंद, नए सत्र के नामांकन पर संकट के बदल मंडरा रहे, यहां जाने क्या है पूरा मामला

Patna Women’s College Admission 2022 : पटना वीमेंस कॉलेज के नामांकन फॉर्म अब 20 जून तक भरे जाएंगे, यहाँ से करें आवेदन