बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

इंटर कॉपी की स्क्रूटनी से सैकड़ों के अंकों में आया बदलाव , बड़ी संख्या गड़बड़ी सामने आयी है

On: April 16, 2021 6:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---

इंटर कॉपी की स्क्रूटनी के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के अंकों में बदलाव आया है। मूल्यांकन केंद्रों पर कहीं मार्क्स पोस्टिंग तो कहीं अंकों के जोड़ में गड़बड़ी सामने आयी है। शुक्रवार को इंटर कॉपी की स्क्रूटनी खत्म हो रही है। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर स्क्रूटनी अंतिम चरण में है। कई केंद्रों पर गुरुवार को ही स्क्रूटनी खत्म हो गई ।

इस बार इंटर स्क्रूटनी को लेकर जिले में लगभग 10 हजार परीक्षार्थियों ने आवेदन दिया था। यह संख्या पिछली बार की अपेक्षा दोगुनी से भी अधिक है। किसी केन्द्र पर दो हजार तो कहीं ढाई हजार कॉपी की दुबारा जांच को लेकर परीक्षार्थियों ने आवेदन दिया था। अब स्क्रूटनी के दौरान अंकों में बदलाव भी सामने आया है। कई ऐसी कॉपियां जांच के दौरान सामने आयीं है जिसमें पहली बार में कॉपी जांच में 3 अंक दिए गए थे मगर स्कूटनी के दौरान इस कॉपी का 18 अंक हो गया ।

यही नहीं कई कॉपी में जब दोबारा जांच की गई तो पता चला की मार्क्स पोस्टिंग में उसका अंक नहीं चढ़ाया गया था। यही नहीं कई कॉपियां ऐसी भी मिली जिसमें अंक तो चढ़ाया गया था मगर अंतिम पेज पर उनका अंक जोड़ा नहीं गया था।

मूल्यांकन केंद्र निदेशक ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में ऐसी कॉपियां हैं जिनकी स्क्रूटनी के बाद अंक बढ़ गए हैं। हालांकि कई कॉपी ऐसी भी मिली है जिसमें स्क्रूटनी के बाद उनके अंक कम भी हो गए हैं । चैपमैन गर्ल्स स्कूल, मारवाड़ी हाई स्कूल, बीबी कॉलेजिएट समेत अन्य मूल्यांकन केंद्र के निदेशक ने कहा कि स्क्रूटनी उनसे नहीं कराई गई है जिन्होंने मुख्य परीक्षा की कॉपी जांच थी । ज्यादातर में अंकों के जोड़ में ही गड़बड़ी हुई थी ।

Rn college Telegram group – Click here

Rn college Facebook group – Click here

Bihar University info – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MMHAPU B.LIS Result 2024-25 : B.LIS परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से करें डाउनलोड

Railway Recruitment Cell 2023 : रेलवे पटना जोन में 1800 पदों पर 10वीं पास के आ गई भर्ती

BIG BREAKING : मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने किया सरेंडर, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में चल रहे थे फरार

NOU 15th Convocation : एनओयू के 15वें दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडलिस्ट की सूची जारी, 50 को मिलेगा गोल्ड, इनमें 40 बेटियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

NOU : नालंदा खुला विश्वविद्यालय को मान्यता नहीं मिली तो पढ़ाई होगी बंद, नए सत्र के नामांकन पर संकट के बदल मंडरा रहे, यहां जाने क्या है पूरा मामला

Patna Women’s College Admission 2022 : पटना वीमेंस कॉलेज के नामांकन फॉर्म अब 20 जून तक भरे जाएंगे, यहाँ से करें आवेदन