बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU 3rd Semester Exam Postponed New Date : 18 मई की परीक्षा रद्द, अब इस दिन होगी परीक्षा

On: May 19, 2026 3:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU 3rd Semester Exam Postponed New Date : Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU) ने FYUG CBCS 3rd Semester Exam 2025 (Session 2024–28) को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 18 मई 2026 को होने वाली परीक्षा अब स्थगित कर दी गई है।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

क्या है पूरा मामला?

  • 18 मई 2026 को आयोजित होने वाली 2nd Sitting की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।
  • यह परीक्षा अब 23 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा का समय वही रहेगा: दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक

बीआरएबीयू की स्नातक सत्र 2024-28 के थर्ड सेमेस्टर की सोमवार को सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा करीब डेढ़ घंटे पहले स्थगित कर दी गई। सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा के लिए तैयार प्रश्नपत्र कई केंद्रों पर फर्स्ट शिफ्ट में ही बंट गया, जिसकी जानकारी मिलने के बाद विवि की ओर से परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया। कई कॉलेजों में इसकी सूचना मिलने तक सेकेंड शिफ्ट के परीक्षार्थियों की इंट्री शुरू हो गई थी।

इस पर परीक्षार्थियों ने हंगामा भी किया। केंद्रों पर चिलचिलाती धूप में दूर-दराज से आए परीक्षार्थी व अभिभावक निराश होकर वापस लौट गए। सोमवार को सेकेंड शिफ्ट में एसइसी ग्रुप के तहत कम्युनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ पेपर की परीक्षा होनी थी।

बताया जा रहा है कि कई केंद्रों पर फर्स्ट शिफ्ट में पेपर खुला, तो उसमें सेकेंड शिफ्ट का पेपर भी था। केंद्राधीक्षकों ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय को दी। इसके बाद तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय की ओर से सेकेंड शिफ्ट में होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा स्थगित करने आधिकारिक सूचना जारी हुई। इस बीच 12 बजे फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा खत्म हुई, तो 1 बजे से शुरू होने वाली सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा के लिए परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे।

कई केंद्रो पर तो कतारबद्ध होकर परीक्षार्थियों की एंट्री भी करा दी गई थी। इसके बाद सूचना जारी हुई कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इसके बाद परीक्षार्थियों का आक्रोश भड़क गया। परीक्षार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी केंद्रों पर हंगामा शुरू कर दिया। वे दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शिक्षकों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

किन छात्रों पर लागू?

यह बदलाव SEC Course – “Communication in Professional Life” के अंतर्गत आने वाले Group R (Major Subjects) के छात्रों के लिए लागू है, जिसमें शामिल हैं:

  • Geography
  • Urdu
  • Botany
  • Electronics
  • Persian
  • Sanskrit
  • Bangla
  • LSW
  • Accounting & Finance
  • Economics

यूनिवर्सिटी का निर्देश

परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी इस नोटिस में सभी संबंधित कॉलेजों, विभागों और अधिकारियों को सूचित किया गया है कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाए।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

  • नई परीक्षा तिथि को ध्यान में रखते हुए तैयारी जारी रखें
  • एडमिट कार्ड और परीक्षा सेंटर की जानकारी पहले ही जांच लें
  • किसी भी अपडेट के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें

छात्रों के लिए राहत: अचानक बदलाव के बावजूद छात्रों को अतिरिक्त समय मिल गया है, जिससे वे बेहतर तैयारी कर सकते हैं।

img 20260519 wa00131245125950057284876

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now