बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

B.Ed छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लोन देने पर विचार

On: March 6, 2021 9:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य में बीएड की पढ़ाई करने वाले छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोन देने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। (student credit card)

उन्होंने यह बात शुक्रवार को विधान परिषद में संजीव श्याम सिंह के तारांकित प्रश्न के जवाब में कही ।

पूरक प्रश्न पर कहा कि राज्य सरकार ने यह योजना आगे की पढ़ाई के लिए शुरू की है, जबकि बीएड एक प्रशिक्षण कोर्स है। हालांकि यह भी कि सदस्यों की मांग पर इस मामले में फिर से समीक्षा कराई जाएगी।

बिहार स्टुडेन्ट क्रेडिट कार्ड / स्वयं सहायता भत्ता / कुशल युवा कार्यक्रम click here

image editor output image1508835329 1615004208576
बिहार स्टुडेन्ट क्रेडिट कार्ड / स्वयं सहायता भत्ता / कुशल युवा कार्यक्रम बिहार यूनिवर्सिटी न्यूज़ क्लिक करें

श्री चौधरी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019 20 में कुल 53 हजार 327 आवेदकों के लिए 1292.15 करोड़ के शिक्षा ऋण की स्वीकृति बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दी गई। यह राशि आवेदकों के पूरे पाठ्यक्रम की अवधि के लिए था, न कि संबंधित वित्तीय वर्ष के लिए ।

इसमें वित्तीय वर्ष 2019-20 में 630.22 करोड़ की राशि वितरित की गई, जो इस वर्ष या सेमेस्टर के लिए संस्थान को देय ट्यूशन फीस आदि की राशि थी।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में 75 हजार छात्रों को इस योजना से लाभांवित करने का लक्ष्य

निर्धारित किया गया था। 80 हजार 401 आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन जिनके संस्थान वांछित अर्हता नहीं

रखते थे, उनआवेदनों को अस्वीकृत कर दिया गया।

लक्ष्य के सापेक्ष करीब 71 प्रतिशत उपलब्धि रही। केदारनाथ पांडेय के प्रश्न पर श्री चौधरी ने कहा कि राज्य

के राजकीय, राजकीयकृत और प्रोजेक्ट विद्यालयों में लिपिक के 3249 में से 1379 और आदेशपाल के

6484 में से 1129 पद रिक्त हैं।

IMG 20210306 095910
B.Ed छात्रों को student credit card से लोन देने पर विचार

कांग्रेस के प्रेमचंद्र मिश्रा के प्रश्न पर शिक्षामंत्री ने माना कि राज्य के 88 हजार 172 से अधिक सरकारी तथा

अनुदानित स्कूलों में से 31 हजार 670 स्कूलों में अग्निशमन यंत्र अभी नहीं लगे हैं .

मिश्रा ने पूछा कि 18 हजार 472 स्कूलों में विद्यालय आपदा प्रबंध समिति तथा 16 हजार 472 स्कूलों में

बाल प्रेरकों का चयन तथा प्रशिक्षण नहीं हुआ है।

जवाब में मंत्री ने इससे इनकार करते हुए कहा कि 69 हजार 700 विद्यालयों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा

कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार का संचालन किया जा रहा है।

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MMHAPU B.LIS Result 2024-25 : B.LIS परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से करें डाउनलोड

Railway Recruitment Cell 2023 : रेलवे पटना जोन में 1800 पदों पर 10वीं पास के आ गई भर्ती

BIG BREAKING : मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने किया सरेंडर, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में चल रहे थे फरार

NOU 15th Convocation : एनओयू के 15वें दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडलिस्ट की सूची जारी, 50 को मिलेगा गोल्ड, इनमें 40 बेटियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

NOU : नालंदा खुला विश्वविद्यालय को मान्यता नहीं मिली तो पढ़ाई होगी बंद, नए सत्र के नामांकन पर संकट के बदल मंडरा रहे, यहां जाने क्या है पूरा मामला

Patna Women’s College Admission 2022 : पटना वीमेंस कॉलेज के नामांकन फॉर्म अब 20 जून तक भरे जाएंगे, यहाँ से करें आवेदन