World Largest Iceberg : जलवायु परिवर्तन का एक और बड़ा प्रभाव सामने आ गया है। इसी कड़ी में एक और आफत आ गई है। दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड जो न्यूयॉर्क शहर से लगभग तीन गुना बड़ा है, करीब 37 सालों के बाद खिसक रहा है।
वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है। अब सवाल यह है कि इसका खतरा कहां होना है. असल में ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे के अनुसार सेटेलाइट की तस्वीरों से पता चला है कि हिमखंड, जिसे A23a कहा जाता है।
बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!
Join WhatsApp – Click Here
Join Telegram Group – Click here
Facebook Group – Click Here
Follow On Google News – Click on Star 🌟
अब अंटार्कटिक प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे से आगे बढ़ रहा है और दक्षिणी महासागर की ओर बढ़ रहा है। इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 4000 वर्ग किलोमीटर या 1500 वर्ग मील क्षेत्र में फैला ये हिमखंड 1986 में अंटार्कटिक तटरेखा से अलग हो गया फिर वेडेल सागर में जमीन पर आ गया है।
सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि..
दरअसल, ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे ने शुक्रवार को सेटेलाइट तस्वीरों का टाइम-लैप्स पोस्ट किया इसमें हिमखंड की गति दिखाई गई। बताया गया कि 1986 में पश्चिम अंटार्कटिका के फिल्चनर-रोन आइस शेल्फ से अलग होने के बाद वेडेल सागर के तल पर बड़े पैमाने पर फंसे होने की वजह से कोई हिमखंड नहीं टूटा था।
ये भी पढ़ें: 15 Years of Mumbai 26/11 : 10 आतंकी, 60 घंटों की दशहत और ताबड़तोड़ फायरिंग… 15 साल पहले जब दहल उठी थी मायानगरी मुंबई
हाल की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि करीब एक ट्रिलियन मीट्रिक टन वजनी यह चट्टान अब तेज हवाओं और धाराओं की मदद से अंटार्कटिक प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे की ओर तेजी से बढ़ रही है।
जिससे विशेषज्ञों की निगाह इस पर लगी है। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण के रिमोट सेंसिंग विशेषज्ञ एंड्रयू फ्लेमिंग ने बताया कि हिमखंड पिछले एक साल से खिसक रहा है।
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर
उत्तरी सिरे की ओर बह रहा :
रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह अंटार्कटिक प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे से आगे बढ़ रहा है। यह पता चला है कि लगभग एक ट्रिलियन मीट्रिक टन वजन वाला यह हिमखंड तेज हवाओं और धाराओं के कारण तेजी से अंटार्कटिक प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे की ओर बह रहा है।
जाहिर है इतने बड़े आकार के हिमखंड को खिसकते या चलते हुए देखना खुद में एक दुर्लभ अनुभव है। चौंकाने वाली बात है कि समय के साथ यह हिमखंड शायद थोड़ा पतला हो गया है और इसलिए इसमें थोड़ा अतिरिक्त उछाल आया है, जिसके चलते यह समुद्र तल से ऊपर उठ गया और समुद्री धाराओं व हवाएं इसे धकेल पा रही हैं।
दिक्कत कहां हो सकती है?
इस हिमखंड के बारे में विस्तृत रूप से बताने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि A23a नाम का यह हिमखंड जॉर्जिया द्वीप के आसपास जमींदोज हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि यह छोटे टुकड़ों में टूट सकता है। इसके दक्षिण अफ्रीका की ओर बढ़ने की भी संभावना है।
यह शिपिंग जैसी चीजों को बाधित कर सकता है. इस हिमखंड को प्रभावों को ऐसे समझिए किए द्वीप पर रहने वाले लाखों सील, पेंगुइन और समुद्री पक्षी विहार करते हैं जिनको खतरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Whatsapp Is Working On New Feature : WhatsApp Channel में अब आएगा यूट्यूब वाला Review सिस्टम जानें कब होगा इसका यूज
उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।
बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!
Join WhatsApp – Click Here
Join Telegram Group – Click here
Facebook Group – Click Here
Follow On Google News – Click on Star 🌟