बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

UGC का बड़ा फैसला: PhD और M.Phil में एडमिशन के लिए NET जरूरी, थीसिस जमा करने की लास्ट डेट भी बढ़ी

On: December 6, 2021 9:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

UGC Notice 2021: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने देशभर के PhD और M.Phil कर रहे स्टूडेंट्स के लिए राहत भरा नोटिफिकेशन जारी किया. UGC ने नोटिस में बताया कि दोनों कोर्सेस के स्टूडेंट्स को थीसिस जमा करने के लिए 6 महीने का एकस्ट्रा समय दिया गया है. यानि कि जिन भी अभ्यर्थियों को 31 दिसंबर 2021 तक अपनी थीसिस जमा करनी थी, वे अब 30 जून 2022 तक इसे यूनिवर्सिटी में जमा कर सकेंगे।

CSIR UGC NET Exam 2022: NTA ने CSIR UGC NET 2022 के लिए शुरू की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, यहाँ से करें आवेदन

30 जून के बाद नहीं लेंगे थीसिस

नोटिस में बताया गया कि जिन भी अभ्यर्थियों के थीसिस जमा करने की डेट 30 जून 2022 से पहले की थी, उन्हें ही समय सीमा में छूट मिलेगी. इसके बाद थीसिस जमा करवाने वाले स्टूडेंट्स की थीसिस मान्य नहीं होगी.

यहां देखें UGC नोटिफिकेशन

समय सीमा बढ़ाने से जुड़ा नोटिफिकेशन अभ्यर्थी यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ugc.ac.in पर देख सकते हैं.

CTET Admit Card 2021 : खत्म होने जा रहा है CBSE CTET Admit Card का इंतजार, यहाँ जाने कब जारी होगा एडमिट कार्ड

अब PhD के लिए NET जरूरी

UGC Notice 2021: थीसिस जमा करवाने की तारीख बढ़ाने के साथ ही यूनिवर्सिटी ने NET एग्जाम व PhD एंट्री को लेकर महत्त्वपूर्ण आदेश जारी किया. केंद्र द्वारा सहायता प्राप्त कॉलेजों में UG और PG कोर्सेस में एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों को CET एग्जाम देना होगा. साथ ही PhD में एंट्री के लिए NET क्वालीफाई करना जरूरी हो गया है.

UGC ने देशभर की यूनिवर्सिटीज़ को इस संबंध में नोटिस जारी किया. यूजीसी द्वारा बताया गया कि नियम 2022-23 शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा।

UGC GUIDELINES : UGC का बड़ा फैसला, PHD दाखिले के लिए अब NET और UG, PG के लिए CET होगा जरूरी

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now