बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक में नामांकन की आज अंतिम तिथि, 78 हजार विद्यार्थियों ने ही नामांकन लिया

On: October 27, 2021 12:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU ADMISSION: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के विभिन्न कालेजों में तीसरी सूची के आधार पर स्नातक में नामांकन के लिए तीसरी सूची के आधार पर शनिवार को अंतिम तिथि है। इसके बाद नामांकन पोर्टल बंद हो जाएगा और 24 अक्टूबर को शाम तक सभी कालेज यूनिवर्सिटी को रिपोर्ट भेजेंगे। तीसरी सूची 33000 सीटों के लिए जारी की गई थी। इसमें नामांकन की गति काफी सुस्त है।

कालेजों की ओर से प्रतिदिन नामांकन की स्थिति पोर्टल पर अपलोड नहीं

यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया कि कालेजों की ओर से प्रतिदिन नामांकन की स्थिति पोर्टल पर अपलोड नहीं की जा रही है। इस कारण कितने विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 24 अक्टूबर को फाइनल स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि इससे पूर्व जारी की गई दो सूची के आधार पर करीब 78 हजार विद्यार्थियों ने ही नामांकन लिया था, जबकि यूनिवर्सिटी के सभी कालेजों को मिलाकर सीटों की कुल संख्या 1.53 लाख है।

BSEB 12th Exam 2022: बिहार बोर्ड की तरफ से जारी इंटर के डमी एडमिट कार्ड में गलतियों की भरमार, यहाँ जाने कैसे होगा सुधार

BRABU ADMISSION: स्नातक सत्र 2019-22 प्रथम वर्ष की स्थगित हुई परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जारी

इसके लिए 1.43 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। स्नातक की स्थगित हुई परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सत्र 2019-22 प्रथम वर्ष की स्थगित हुई परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सामान्य और वैकल्पिक दोनों कोटि के विद्यार्थियों के लिए इसी तिथि को परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। 20 नवंबर को पहली पाली में ग्रुप ए व बी व दूसरी पाली में ग्रुप सीडीइ के के एमआइएल कला संकाय के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojan: बिहार सरकार स्नातक पास छात्राओं को 50 हजार रुपये, 12 वीं कक्षा पास करने वालों को 25 हजार रुपये देगी , जल्द करें यहाँ से ऑनलाईन आवेदन

परीक्षा नियंत्रक डा.संजय कुमार ने बताया

BRABU ADMISSION: 21 नवंबर को पहली पाली में ग्रुप एफ, जी, एच, आइ व जे और दूसरी पाली में ग्रुप के व एल के एमआइएल कला संकाय और 22 नवंबर को पहली पाली में विज्ञान व कला के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक डा.संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दो दिन की स्थगित हुई परीक्षाओं का कार्यक्रम भी शीघ्र जारी किया जाएगा। यह कार्यक्रम सात और 11 नवंबर को स्थगित हुई परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now