बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से PHD कोर्सवर्क करने वाले छात्रों को 10 दिन में मिलेगा पीएचडी सर्टिफिकेट

On: June 18, 2021 4:52 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से पीएचडी कोर्सवर्क करने वाले छात्रों को दस दिन में सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सभी पीजी विभागों की ओर से कोर्सवर्क का रिजल्ट विवि परीक्षा विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है। अब सर्टिफिकेट छापने का काम शुरू हो गया है। सभी छात्रों को एक तरह का सर्टिफिकेट मिलेगा।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि सभी विभागों से रिजल्ट आ गये हैं। सर्टिफिकेट फाइनल किया जा रहा है। दस दिन में इसे तैयार सभी पीजी विभागों को भेज दिया जाएगा। सर्टिफिकेट पर डीन व विभागाध्यक्ष के हस्ताक्षर होंगे।

इसके बाद छात्र अपना सिनॉप्सिस संबंधित विभागों में जमा करेंगे। डीआरसी होने के बाद विवि स्तर पर पीजीआरसी कराया जाएगा। इसके बाद छात्रों का पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन होगा। इसके साथ ही छात्र विधिवत शोध शुरू कर देंगे।

03 04 2021 bra bihar university1122 21522763

स्नातक पार्ट-थ्री की परीक्षा पास करने वाले मोतिहारी व वैशाली जिले के छात्रों का अंक पत्र व प्रोविजनल सर्टिफिकेट तैयार

मोतिहारी व वैशाली का अंक भी तैयार : स्नातक पार्ट-थ्री की परीक्षा पास करने वाले मोतिहारी व वैशाली जिले के छात्रों का अंक पत्र व प्रोविजनल सर्टिफिकेट तैयार हो गया है। शुक्रवार को इन दो जिलों के सभी कॉलेजों को भेज दिया जाएगा। कॉलेज से छात्र अंक पत्र व प्रोविजनल सर्टिफिकेट ले सकेंगे। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, बेतिया के कॉलेजों को अंक पत्र व प्रोविजनल सर्टिफिकेट इसी सप्ताह भेजा जा चुका है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now