बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो रहीं लंबित परीक्षाएं

On: August 20, 2021 9:03 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक, पीजी, वोकेशनल, ला समेत दर्जन भर से अधिक लंबित परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है। विश्वविद्यालय की ओर से इसको लेकर उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर परीक्षाओं के संचालन की अनुमति मांगी गई है।

विवि की ओर से भेजे गए पत्र में टीडीसी पार्ट- एक सत्र 2020 की परीक्षा सितंबर के द्वितीय सप्ताह में शुरू करने के साथ ही एलएलबी-2021 सत्र की परीक्षा सितंबर के प्रथम सप्ताह में करने, विभिन्न वोकेशनल कोर्स की परीक्षा सितंबर के प्रथम सप्ताह में और पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सितंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है।

विवि का सत्र पहले ही विलंब से चल रहा

कहा गया है कि विवि का सत्र पहले ही विलंब से चल रहा है। ऐसे में इन परीक्षाओं के संचालन की अनुमति दी जाए ताकि सत्र नियमित करने के साथ ही आगे नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को परीक्षाओं पर भी विचार किया जा सके।

स्नातक में सत्र 2021-24 सत्र में नामांकन के साथ ही एक ही साथ तीन बैच के विद्यार्थी प्रथम वर्ष में

बता दें कि स्नातक में सन-2021-24 सत्र में नामांकन के साथ ही एक ही साथ तीन बैच के विद्यार्थी प्रथम वर्ष में आ जाएंगे ऐसे में सत्र 2019-22 और सत्र 2020-23 के प्रथम वर्ष की परीक्षा का आयोजन होना जरूरी है। वहीं पीजी सत्र 2018-20 के विद्यार्थियों का सत्र भी एक वर्ष से अधिक विलंब हो चुका है। जबकि उनके हाथ में अभी सिर्फ प्रथम सेमेस्टर का परिणाम है। उनकी द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं मार्च में समाप्त हुई थीं उनका परिणाम आना है। जबकि, चौथे सेमेस्टर की परीक्षा लंबित है.

सत्र 2019-21 PG में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा लंबित है

वहीं पिछले वर्ष सत्र 2019-21 में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा लंबित है। विवि की ओर से चार दिन पूर्व ही बीएड, एमएड और इंटीग्रेटेड बीएड की परीक्षा का कार्यक्रम जारी हुआ है। ये परीक्षाएं 26 अगस्त से शुरू हो रही हैं।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now