बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BPSC 67th PT Exam: अब नए पैटर्न पर होगी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा, यहाँ पढ़े सभी जानकारी

On: August 19, 2022 4:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BPSC 67th PT Exam : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 20 और 22 सितंबर को होगी। आयोग पहली बार दो दिनों में प्रारंभिक परीक्षा लेगा।

पसेंटाइल के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे

आयोग के नए अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 67वीं परीक्षा में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा दो दिन ली जाएगी। इस वजह से पहली बार पसेंटाइल के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे।

802 पदों के लिए 6 लाख दो हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे

यह बदलाव पारदर्शिता बरतने के लिए किया गया है। इससे पहले आठ मई को हुई 67 पीटी पेपर लीक के चलते रद्द करनी पड़ी थी। 802 पदों के लिए 6 लाख दो हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।

पीटी के बाद ऑप्शनल पेपर में बदलाव का मौका: प्रारंभिक परीक्षा के बाद छात्रों को ऑप्शनल पेपर में बदलाव का मौका मिलेगा। अब तक ऐसा नहीं होता था। वहीं, इस बार परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। इससे मोबाइल काम नहीं करेगा। परीक्षा केंद्र से लेकर कुछ किलोमीटर दूर तक प्रश्नपत्रों को वायरल नहीं कर सकेंगे। जैमर नहीं लगाए जाने से ही प्रश्नों को आसानी से वायरल कर दिया जाता है।

परीक्षा पैटर्न में ये बड़े बदलाव

  • पर्सेटाइल के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा का निकाला जाएगा रिजल्ट पीटी व मेन्स दोनों की मूल्यांकित कॉपियों को वेबसाइट पर डालेगा
  • प्रारंभिक परीक्षा के बाद छात्रों को ऑप्शनल पेपर में बदलाव का मिलेगा मौका।
  • सभी प्रश्नपत्रों में यूनिक आईडी होगा, जीपीएस लगे स्पेशल बॉक्स में भेजा जाएगा प्रश्नपत्र।
  • छात्रों के समक्ष ही खोला जाएगा प्रश्नपत्र व सील भी किया जाएगा।
  • परीक्षा से एक घंटा पहले छात्रों को केंद्र पर अपनी सीट पर बैठ जाना होगा।

BPSC 67th Prelims Date : BPSC ने जारी की 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा की नई तिथि, यहां जाने कब होगी परीक्षा

जीपीएस लगे बॉक्स में भेजा जाएगा प्रश्नपत्र

आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि पेपर लीक नहीं हो, इसके लिए कई उपाय किए गए है। आयोग की ओर से प्रश्नपत्र स्पेशल स्टील बॉक्स में भेजा जाएगा। इनमें जीपीएस लगा होगा। अगर कोई बॉक्स के साथ छेड़छाड़ करेगा तो इसकी जानकारी मिल जाएगी।

अभ्यर्थियों के सामने ही खोला जाएगा पेपर का बंडल

छात्रों को परीक्षा रूम में एक घंटा पहले बैठा दिया जाएगा। प्रश्नपत्रों के बंडल का सील परीक्षा हॉल में छात्रों के सामने खोला जाएगा। परीक्षा के बाद छात्रों के सामने ही ओएमआर को सील किया जाएगा। इसलिए छात्रों को परीक्षा के 15 मिनट बाद निकलने दिया जाएगा।

सभी प्रश्नपत्रों का अपना यूनिक आईडी होगा

सभी केंद्रों के प्रश्नपत्रों का अपना यूनिक आईडी होगा। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी करने पर पता चला जाएगा। जिस केंद्र पर ऐसी हरकत होगी, आयोग सिर्फ उसी केन्द्र की परीक्षा स्थगित करेगा। सभी केंद्रों की स्थगित नहीं करनी पड़ेगी।

उपस्थिति की कई जगहों पर होगा मिलान

बीपीएससी की परीक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति का कई स्तरों पर मिलान किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर बॉयोमीट्रिक उपस्थिति के साथ ही पूर्व दिये गए आवेदन के हस्ताक्षर से लेकर मुख्य परीक्षा की उपस्थिति का मिलान किया जाएगा। फोटो से लेकर हर तरह की जांच की जाएगी।

पीटी व मेन्स की कॉपी साइट पर डलेगी

अप्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की मूल्यांकित कॉपियों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर से सीधे कॉपी निकाल सकते हैं। इससे छात्रों की शंका दूर होगी। अंतिम रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों की कॉपियों की चेकिंग दुबारा की जाएगी।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now