बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BPSC 67th Prelims Date : BPSC ने जारी की 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा की नई तिथि, यहां जाने कब होगी परीक्षा

On: August 19, 2022 4:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BPSC 67th Prelims Date Live Updates: बिहार लोक सेवा आयोग ने आखिरकार गुरुवार को 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा की नई तिथि का ऐलान कर दिया। बीपीएससी के नवनियुक्त अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की कि बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर और 22 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा।

परीक्षा में 6 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे

बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में मार्क्स परसेंटाइल के आधार पर जोड़े जाएंगे। परीक्षा में 6 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र में एक घंटे पहले तक एंट्री दी जाएगी। प्रश्न पत्रों को सील परीक्षा हॉल में खोला जाएगा।

परीक्षा के प्रश्न पत्र को ले जाने के लिए जीपीएस का इस्तेमाल होगा

सभी परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाए जायंगे। परीक्षा के प्रश्न पत्र को ले जाने के लिए जीपीएस का इस्तेमाल होगा। छात्रों के सामने ही ओएमआर को सील किया जाएगा।

प्रश्नपत्र वायरल होने के मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया गया

आपको बता दें कि 8 मई को पेपर लीक होने के चलते बीपीएससी 67वीं पीटी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। 802 पदों के लिए छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। बीपीएससी 67 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का प्रश्नपत्र वायरल होने के मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बीपीएससी 67वीं के 802 पदों के लिए छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है

बीपीएससी 67वीं परीक्षा की नई तिथि के ऐलान में देरी से अभ्यर्थी काफी परेशान थे। वह लगातार सोशल मीडिया पर एग्जाम की डेट जारी करने की मांग कर रहे थे।

BPSC 67th Exam Postponed: फिर स्थगित होगी BPSC 67वीं पीटी परीक्षा, अब इस महीने संभावित हो सकती हैं परीक्षा

अभ्यर्थी नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को टैग कर

सोशल मीडिया पर बीपीएससी 67वीं पीटी के अभ्यर्थी नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को टैग कर जल्द से जल्द 67वीं पीटी की नई तिथि और नए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि का ऐलान करने की मांग कर रहे थे। 

इन भर्ती परीक्षाओं की भी नई तिथियों का ऐलान होना

बिहार लोक सेवा आयोग पिछले एक माह में कई भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर चुका है। हाल में बीपीएससी ने 2 और 3 जुलाई को होने वाली एई प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित की दी। 12 एवं 13 जून को होने वाली सहायक अभियंता असैनिक 2020 की लिखित परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया था। इन भर्ती परीक्षाओं की भी नई तिथियों का ऐलान होना है।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

SSC Exam Calendar 2026–27

SSC Exam Calendar 2026–27: नई परीक्षा तिथियों का शेड्यूल जारी, CGL, CHSL, JE, Stenographer, MTS, GD सहित सभी परीक्षाओं की जानकारी

JPU Website Hacked

JPU Website Hacked: जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक, कॉलेज पोर्टल खुलते ही दिखा आपत्तिजनक कंटेंट

Bihar Librarian Eligibility Test 2026

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: बिहार में पहली बार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा! बिहार में पहली बार Eligibility Test, जानें पूरा परीक्षा पैटर्न

Bihar TRE-4 Recruitment 2026 Big Update

Bihar TRE-4 Recruitment 2026 Big Update: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान TRE-4 में होगी बंपर शिक्षक बहाली, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

BPSC ADAO Exam Cancelled 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग के सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा रद्द