बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार के ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी का नया कारनामा: यूनिवर्सिटी ने छात्र को दिए 100 में से 151 मार्क्स, छात्र खुश होने की जगह सिर पकड़कर बैठा

On: July 31, 2022 9:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Lalit Narayan Mithila University : बिहार में शिक्षा से जुड़े अक्सर अजब-गजब मामले देखे जाते हैं। नया मामला भी कुछ ऐसा ही जिसे पढ़कर आपका भी सिर चकरा जाएगा। जी, हां अगर किसी परीक्षा के बाद उम्मीदवार को 100 में से 100 नंबर मिल जाएं, तो आप उसकी खुशी का स्तर समझ सकते हैं।

100 अंक की परीक्षा में छात्र को मिले 151 अंक

लेकिन सोचिए अगर उसे 100 में से 151 नंबर मिल जाएं तो जरूर वो सिर पकड़कर बैठ जाएगा। दरंभगा में राज्य सरकार की ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के एक बीए के छात्र ऐसा ही हुआ। छात्र को एक परीक्षा में 100 में से 151 नंबर मिले जिन्हें देखकर वह समझ ही नहीं पाया कि खुश हो या शिकायत लेकर यूनिवर्सिटी जाए।

मार्कशीट पर अपना रिजल्ट देखा, वो हैरान रह गया

ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से बीए (ऑनर्स) कर रहे छात्र ने बताया कि जब उसने मार्कशीट पर अपना रिजल्ट देखा, वो हैरान रह गया।

Big Breaking News : पटना हाईकोर्ट ने दो अलग-अलग केस में बिहार बोर्ड पर लगाया 15 लाख का जुर्माना, यहां जानिए क्या है मामला

अपनी गलती मानते हुए छात्र को दूसरी मार्कशीट बनाकर दी

पॉलिटिकल साइंस के पेपर में उसे 100 में से 151 नंबर दिए गए, जो जाहिर है ठीक तो नहीं हो सकते। छात्र अपनी मार्कशीट लेकर यूनिवर्सिटी पहुंचा तो उन्होंने अपनी गलती मानते हुए छात्र को दूसरी मार्कशीट बनाकर दे दी। साथ ही कहा कि यह गलती टाइपो एरर की वजह से हो गई है।

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्ररार मुश्ताक अहमद ने इस बारे में कहा

वहीं एक बीकॉम के छात्र के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसे एक परीक्षा में शून्य नंबर मिले, फिर भी प्रमोट कर दिया गया। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्ररार मुश्ताक अहमद ने इस बारे में कहा कि दोनों ही मामलों में छात्रों की मार्कशीट में टाइपिंग एरर के कारण गलती हुई हैं।

इन गलतियों को ठीक करने के बाद दोनों छात्रों को नई मार्कशीट बनाकर दे दी गई है। मुश्ताक अहमद ने आगे कहा कि यह सिर्फ टाइपिंग एरर है, और कुछ नहीं।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Bihar Universities Vacancy: बिहार के 5 विश्विद्यालयों में होगी प्रोफेसर से लेकर कर्मचारियों तक की होगी बंपर बहाली,यहां जाने कब से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now