बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: स्नातक सत्र 2018-21 के उत्तीर्ण 56 कॉलेजों की 19189 छात्राओं के नाम पोर्टल पर अपलोड, इन छात्राओं को मिलेंगे कन्या उत्थान की राशि, यहां पढ़ें पूरी खबर

On: December 23, 2022 8:13 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU Graduation Scholarship : बिहार यूनिवर्सिटी के 2018-21 सत्र के स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को कन्या उत्थान राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इस सत्र की 19189 छात्राओं के नाम व रिजल्ट पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

जिन छात्राओं के नाम हैं, वे ही कर सकतीं हैं आवेदन

पोर्टल पर अपलोड रिजल्ट के आधार पर संबंधित छात्राएं अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। कुल 56 कॉलेजों की उत्तीर्ण छात्राओं का रिजल्ट अपलोड किया गया है।

ये भी पढ़ें BIHAR : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए Online आवेदन की तिथि जारी, यहां से ऐसे होगा आवेदन, सभी छात्राओं को मिलेंगे 50 हजार रुपये

इनमें 39 अंगीभूत कॉलेज एवं शेष अनुदानित व संबद्ध कॉलेज हैं। जबकि विश्वविद्यालय में अभी 112 अंगीभूत व संबद्ध कॉलेज हैं।

रिजल्ट पोर्टल पर नहीं डाले जाने के कारण छात्राएं आवेदन नहीं कर पा रही

बिहार यूनिवर्सिटी के अनुसार, 2018 21 सत्र में जिन कॉलेजों को मान्यता थी, उन कॉलेजों के रिजल्ट को ही पोर्टल पर डाला गया है।

इस सत्र की छात्राओं का रिजल्ट साल की शुरुआत में ही आया था। लेकिन, रिजल्ट पोर्टल पर नहीं डाले जाने के कारण छात्राएं आवेदन नहीं कर पा रही थीं।

ये भी पढ़ें BRABU : स्नातक सत्र 2018-21 के 500 छात्राओं के कन्या उत्थान योजना का आवेदन रद्द, जाने क्या है कारण

छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ. अभय कुमार सिंह ने कहा

छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ. अभय कुमार सिंह ने कहा कि जिन छात्राओं का रिजल्ट पेंडिंग है या फिर संबंधित सत्र में संबंधन नहीं हैं, उन कॉलेजों को सरकार के निर्देश के आधार पर रिजल्ट पोर्टल पर नहीं डाला गया है।

अपलोड हुए रिजल्ट के तहत ही छात्राएं आवेदन कर सकेंगी। आवेदन सत्यापन के बाद सरकार राशि देगी।

ये भी पढ़ें Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी की स्नातक पास 21 हजार छात्राओं को मिलेगी 50 हजार रुपये की स्कॉलरशिप, कॉलेज वार लिस्ट जारी, यहां से चेक करें अपना नाम

Mukhymantri Kanya Utthan Yojana 2022 List : Click Here

बिहार की सभी अपडेट पाने के लिए ज्वाइन करें

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now