बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी में अब स्नातक में ही होगी Research की पढ़ाई, यहां जाने छात्रों को क्या होगा फायदा

On: October 30, 2022 7:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU BIHAR UNIVERSITY: बिहार यूनिवर्सिटी समेत सूबे के सभी विश्वविद्यलायों में स्नातक में ही छात्र रिसर्च के तरीके सीखेंगे। यूजीसी ने इसे लेकर निर्देश जारी किया है।

यूनिवर्सिटी में अगले वर्ष से शुरू हो रहा सीबीसीएस

स्नातक में सीबीसीएस के तहत होने वाली पढ़ाई में छात्रों को तीसरे वर्ष में रिसर्च के बारे में भी बताया जायेगा। यूजीसी ने इसके लिए कुलपतियों को पत्र जारी कर दिया है।

गुणवत्ता पूर्ण शोध के लिए छात्रों को स्नातक से ही जरूरी जानकारी

यूजीसी ने कहा है कि नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक से ही छात्रों में शोध के प्रति रुझान बढाना है। इसलिए उन्हें शोध के तरीके के बारे में जानना जरूरी है। गुणवत्ता पूर्ण शोध के लिए छात्रों को स्नातक से ही जरूरी जानकारी दी जाएगी।

डीएसडब्ल्यू प्रो अभय कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी छात्रों रिसर्च के बारे में बताया जा रहा है। बिहार यूनिवर्सिटी में भी सीबीसीएस लागू होने के बाद छात्रों को शोध में लाने का प्रयास किया जायेगा।

अपनी कौशल दक्षता को बढ़ाएंगे शिक्षक

यूजीसी ने कहा है कि शिक्षक छात्रों की क्षमता को देखकर उनका कौशल विकास करें। शिक्षक अपनी कक्षा में छात्रों से उनकी रुचि के बारे में जानेंगे। यूजीसी का कहना है कि छात्र बेहतर शोध तभी कर सकेंगे जब उन्हें सभी चीजों की पूरी जानकारी होगी।

इसलिए कक्षा में शिक्षक सिलेबस के हिसाब से नहीं बल्कि छात्रों को समग्र जानकारी देंगे। छात्रों को खुद से सोचने और समझने की क्षमता का विकास भी विवि में किया जायेगा।

BRABU: बिहार यूनिवर्सिटी में अगले सत्र से स्नातक में सेमेस्टर सिस्टम होगा लागू, साथ ही बदलेगा सिलेबस, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

नेतृत्व क्षमता के विकास पर भी जोर

यूजीसी ने कहा है कि विश्विवद्यालयों में शिक्षण कला में भी बदलाव की जरूरत है। शिक्षक कक्षा में छात्रों को इस तरह से पढ़ायें जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके। इसके अलावा छात्रों में संवाद कौशल का विकास भी कक्षा में करायेंगे।

छात्रों का प्रोफेशनल विकास होगा व रोजगार मिलने में मदद मिलेगी। सवाल पूछने की पूरी आजादी :

यूजीसी ने कुलपतियों को भेजे पत्र में कहा है कि विवि और कॉलेजों में छात्रों के रचनात्मक क्षमता के विकास पर जोर दिया जाये।

उन्हें कक्षा में ऐसे पढ़ाया जाये जिससे वह समस्याओं का हल कर सकें। इसके अलावा उन्हें सामाजिक रूप से भी परिपक्व बनाने का काम भी शिक्षक करेंगे। कक्षा में छात्रों को सवाल पूछने की पूरी आजादी दी जायेगी।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य