बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट 1 के 14 हजार छात्र परीक्षा से होंगे वंचित , यहाँ जाने क्या है कारण

On: May 4, 2022 4:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG 2020-23 Exam Form: बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में 14 हजार छात्र पार्ट वन की परीक्षा नहीं दे सकेंगे। इन छात्रों ने पार्ट वन का परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है। यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को पार्ट वन का परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों की सूची तैयार कर उसे जारी कर दिया। 86 हजार 638 नियमित छात्रों और 4680 प्रमोटेड छात्रों ने परीक्षा फॉर्म भरा है।

तारीख अब बढ़ाने पर कोई विचार नहीं किया जा रहा

यूनिवर्सिटी के यूएमआइएस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि विज्ञान में 12 हजार 244, कला में 67 हजार 470 और कॉमर्स में 6924 छात्रों ने परीक्षा फॉर्म भरा है। फॉर्म भरने की तारीख अब बढ़ाने पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट वन के परीक्षा फार्म भरने की तारीख शनिवार को समाप्त, यहाँ जाने कब शुरू होगी परीक्षा

30 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख

यूनिवर्सिटी ने तीन बार परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई। 30 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख तय की गयी थी। फॉर्म भराने के बाद अब पार्ट वन की परीक्षा ली जाएगी।

कोऑर्डिनेटर ने बताया कि पोर्टल से हट चुके 21 संबद्ध कॉलेजों

इसके साथ एक शपथ पत्र भी नोटरी से उन्हें लाना होगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी अधिकारियों के सामने उनका परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा। यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर ने बताया कि पोर्टल से हट चुके 21 संबद्ध कॉलेजों के भी प्रमोटेड छात्रों का परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा। इन कॉलेजों ने वर्ष 2018 में छात्रों का फॉर्म भराया था।

BRABU UG 2020-23 Exam Form: जल्द ही स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट वन के परीक्षा शुरू होगी, इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं ।

स्नातक सत्र 2018-21 के पार्ट 3 में सैकड़ों छात्रों की मार्क्सशीट से पार्ट वन और पार्ट टू का नंबर गायब, यहाँ जाने परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now