Bihar Board 12th Results 2022 : क्या जोड़े जाएंगे एडिशनल विषय के नंबर, यहाँ जाने कितना होगा पासिंग मार्क्स

Bihar Board 12th Passing Marks Results 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं-12वीं की बिहार बोर्ड का  रिजल्ट मार्च के लास्ट हफ्ते में जारी कर सकता है। बिहार बोर्ड ने  पहले ही 10वीं-12वीं की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट  25 मार्च के आसपास

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट मूल्यांकन कार्य खत्म होने को है। बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट  25 मार्च के आसपास biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर जारी हो सकता है।

BSEB बिहार बोर्ड पासिंग मार्क्स 2022 12वीं कक्षा निर्धारित करता है। सभी छात्रों को परीक्षा पास करने और बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 में पासिंग ग्रेड प्राप्त करने के लिए सभी छात्रों को विषय में कम से कम 33% मार्क्स लाने होंगे।

प्रैक्टिकल परीक्षा में 30 में से 12 अंक हासिल करने होंगे

बिहार बोर्ड 12वीं पासिंग मार्क्स में प्रैक्टिकल और थ्योरी मार्क्स शामिल हैं। छात्रों को थ्योरी परीक्षा में 70 में से 21 अंक और प्रैक्टिकल परीक्षा में 30 में से 12 अंक हासिल करने होंगे। Bihar Board 12th Passing Marks

साइंस स्ट्रीम के लिए बिहार बोर्ड पासिंग मार्क्स 2022

  • अंग्रेजी में 100 में से 30 मार्क्स लाने होंगे।
  • हिंदी में 100 में से 30 मार्क्स लाने होंगे।
  • फिजिक्स में 100 में से 30 मार्क्स लाने होंगे
  • केमिस्ट्री में 100 में से 30 मार्क्स लाने होंगे।
  • बायोलॉजी-में 100 में से 30 मार्क्स लाने होंगे।
  • मैथेमेटिक्स (एडिशनल विषय)में 100 में से 30 मार्क्स लाने होंगे।

बोर्ड ने 5 अनिवार्य विषयों के साथ एक नया  एडिशनल विषय पेश किया है।

कुल मिलाकर, बिहार बोर्ड 12वीं के कुल मार्क्स 600 के बजाय 500 हैं क्योंकि 6 वां विषय (गणित) एक एडिशनल विषय है जिसके मार्क्स को कुल प्रतिशत और  मार्क्स की गणना करते समय नहीं माना जाता है। बोर्ड ने बिहार बोर्ड 12वीं पास करने के मानदंड में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने 5 अनिवार्य विषयों के साथ एक नया  एडिशनल विषय पेश किया है।

करीब 13 लाख विद्यार्थी पंजीकृत

कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से शुरू हुआ था, जो 14 फरवरी तक चला था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। करीब 13 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं।  

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BSEB 10th Answer Key 2022 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 की Answer Key जारी, यहाँ से करें डाउनलोड