बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BPSC 67th PT Exam 2022 : BPSC 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा के 1095 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द , यहाँ देखें पूरी लिस्ट

On: April 13, 2022 8:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BPSC 67th Prelims Exam 2022 : बिहार लोक सेवा आयोग ( बीपीएससी ) ने 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा के उन 1095 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की है जिनके आवेदन अधिक उम्र, कम उम्र व एक से अधिक आवेदन के चलते खारिज कर दिए गए हैं।

उम्र सीमा संबंधी नियम का उल्लंघन करने के चलते रिजेक्ट

इनमें 1029 आवेदकों के आवेदन न्यूनतम उम्र/अधिकतम उम्र सीमा संबंधी नियम का उल्लंघन करने के चलते रिजेक्ट किए। आयोग ने कहा है कि आयु की कटऑफ डेट 1 अगस्त 2021 निर्धारित की गई थी। जबकि शेष 66 उम्मीदवारों के आवेदन एक से अधिक आवेदन करने के चलते खारिज किए गए जो कि विज्ञापन शर्तों का उल्लंघन हैं। इन 66 अभ्यर्थियों के 132 आवेदन आए थे।

यह भी पढ़े: Bihar University Recruitment: बिहार के विश्वविद्यालयों में कर्मियों के खाली पदों पर निकली बम्पर बहाली

उम्मीदवारी खारिज किए जाने को लेकर अगर किसी उम्मीदवार को कोई आपत्ति है तो वह साक्ष्य/ प्रमाण के साथ 18 अप्रैल 2022 तक आयोग को bpscpat-bih@nic.in पर ईमेल कर सकता है। 

यहाँ देखें किन आवेदकों के रद्द हुए हैं आवेदन : अधिक व कम आयु के कारण खारिज आवेदन की लिस्ट
एक से अधिक आवेदन के कारण खारिज आवेदन की लिस्ट

बीपीएससी 67वीं परीक्षा में लगभग 6 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे

बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा 8 मई का आयोजित होने जा रही है। पहले यह 7 मई को होनी थी लेकिन इसमें सीबीएसई परीक्षाओं की वजह से इसकी डेट एक आगे खिसकाई गई है। बीपीएससी 67वीं परीक्षा में लगभग 6 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या करीब 1.82 लाख है। 

Click here For BPSC 67th Prelims exam Application Canceled :- CLICK HERE

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now