बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

P.G. Admission 2020 :बीआरए बिहार विवि के पीजी आवेदन में गलती सुधारने के लिए कल से खुलेगा पोर्टल

On: August 1, 2021 7:53 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विवि के पीजी विभाग व कॉलेजों में स्नातकोत्तर में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को आवेदन में हुई गड़बड़ी सुधारने का मौका दिया जायेगा.

डीएसडब्ल्यू डॉ अभय कुमार सिंह ने बताया

डीएसडब्ल्यू डॉ अभय कुमार सिंह ने बताया कि दो से चार अगस्त तक यूएमआइएस पोर्टल खुला रहेगा, जिस पर आवेदन में संशोधन का विकल्प दिया जायेगा.

छात्रों को मिलेगी राहत

पीजी सत्र 2020-22 के लिए आवेदन में तमाम छात्रों ने गलती की है. इसके चलते अभी तक उनका नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आ सका है. विवि की ओर से सुधार का विकल्प मिलने के बाद उन्हें राहत मिलेगी.

इस बार कटअफ अंक कम रखा जाएगा

कोऑर्डिनेटर ने बताया कि कई विषयों में सीटें खाली रह गयी हैं। इस कारण इस बार कटअफ अंक कम रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बॉटनी, केमेस्ट्री विषयों में 60 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों का भी दाखिला हो जाएगा। इसके अलावा हिन्दी, राजनीति विज्ञान में 55 प्रतिशत कटअफ ही जाएगा।

दो अगस्त के दोपहर 12 बजे तक दाखिले की सूची पोर्टल पर अपलोड कर देंगे। तीन अगस्त को इसमें एडिट किया जाएगा और पांच मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

Telegram Group Click here

Facebook Group Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now