बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार में अनलॉक-4 पर फैसला आज ,शिक्षण संस्थानों के साथ जानें किन-किन चीजों पर मिल सकती है छूट

On: July 5, 2021 9:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज प्रदेश में अनलॉक-4 को लेकर उच्चस्तरीय बैठक होगी। बैठक में मंत्रीगण और पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। राज्य में अभी अनलॉक-3 चल रहा है, जो छह जुलाई तक प्रभावी है।

बिहार में अनलॉक-4 सात जुलाई से प्रभावी होगा, जिसमें उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने की अनुमति मिलने के साथ-साथ कुछ और रियायतें मिलने की उम्मीद है। मालूम हो कि अनलॉक के दौरान भी कोरोना संक्रमण में निरंतर गिरावट आई है, पर अब भी राज्य में 100 से अधिक नए मामले प्रतिदिन मिल रहे हैं। जिलों से भी सुझाव आए हैं कि पूरी तरह से पाबंदियों को अभी नहीं हटाया जाना चाहिए। बैठक में लिए गए निर्णय के बाद गृह विभाग द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा।

IMG 20210705 091935

शिक्षण संस्थान खोलने की मिल सकती है छूट
अनलॉक 4 में बिहार में उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने की छूट मिल सकती है। शुरुआत में विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शोध संस्थानों को खोलने की अनुमति दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, दुकानों को खोलने के मामले में भी और रियायतें दी जा सकती हैं। सभी तरह की दुकानों को सातों दिन खोलने के साथ-साथ इसे खुला रखने के समय में बढ़ोतरी करने पर भी विचार चल रहा है। अभी दुकानों को शाम सात बजे तक खुला रखने की अनुमति है।

शादी समारोह में भी रियायत की उम्मीद
शादी समारोह में अभी 25 लोगों तक की उपस्थिति की अनुमति है। साथ ही, डीजे और बारात जुलूस पर पूरी तरह रोक है। अनलॉक 4 में शादी समारोह में रियायतें मिलने की उम्मीद है। समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह अंतिम संस्कार, श्राद्ध कार्यक्रम में भी उपस्थित होने वाले लोगों की संख्या को और बढ़ाया जा सकता है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MMHAPU B.LIS Result 2024-25 : B.LIS परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से करें डाउनलोड

Railway Recruitment Cell 2023 : रेलवे पटना जोन में 1800 पदों पर 10वीं पास के आ गई भर्ती

BIG BREAKING : मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने किया सरेंडर, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में चल रहे थे फरार

NOU 15th Convocation : एनओयू के 15वें दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडलिस्ट की सूची जारी, 50 को मिलेगा गोल्ड, इनमें 40 बेटियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

NOU : नालंदा खुला विश्वविद्यालय को मान्यता नहीं मिली तो पढ़ाई होगी बंद, नए सत्र के नामांकन पर संकट के बदल मंडरा रहे, यहां जाने क्या है पूरा मामला

Patna Women’s College Admission 2022 : पटना वीमेंस कॉलेज के नामांकन फॉर्म अब 20 जून तक भरे जाएंगे, यहाँ से करें आवेदन