बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार में 2 सप्ताह के लिए नई गाइडलाइन जारी, देखिये क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

On: June 21, 2021 7:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

PATNA : बिहार में कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक-3 का एलान कर दिया है. आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बिहार में 23 जून से 6 जुलाई तक यानी कि इसबार दो सप्ताह के लिए अनलॉक-3 के नियम लागू रहेंगे. कोरोना की चेन टूटने के बाद सरकार की ओर से इसबार कई छूट दिए गए हैं, जिसको लेकर सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. इस खबर में नीचे पूरी डिटेल दी हुई है, जिसे आप देख सकते हैं.

सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि बिहार में अनलॉक-3 की गाइडलाइन 23 जून से 6 जुलाई तक यानी कि इसबार दो सप्ताह के लिए की गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गैर-सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे. इसके अलावा अब दुकानें शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी, जो पहले शाम 6 बजे तक खुली रहती थीं.

zeebihar.com lockdown

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नाइट कर्फ्यू पूर्वरत जारी रहेगा. हालांकि समय में बदलाव किया गया है. नई गाइडलाइन के मुताबिक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे नाइट कर्फ्यू रहेगा. साथ ही सरकार ने एक और बड़ा एलान किया है. नई गाइडलाइन के मुताबिक पार्क और उद्यानों को खोलन का आदेश दिया गया है. पार्क और उद्यान सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे. हालांकि सीएम ने ये भी कहा है कि लोगों को अभी भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.



बिहार सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य में फिलहाल मठ-मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों को अभी बंद ही रखा जायेगा. इसके अलावा शिक्षण संस्थानों को भी अभी 6 जुलाई तक खोलने का कोई विचार नहीं है. बिहार के मुख्या सचिव ने बताया कि दो सप्ताह के लिए राज्य में लागू अनलॉक-3 के बाद 6 जुलाई से पहले एक बार फिर से आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होगी. उस बैठक में स्थिति का आकलन कर आगे का निर्णय लिया जाएगा

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MMHAPU B.LIS Result 2024-25 : B.LIS परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से करें डाउनलोड

Railway Recruitment Cell 2023 : रेलवे पटना जोन में 1800 पदों पर 10वीं पास के आ गई भर्ती

BIG BREAKING : मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने किया सरेंडर, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में चल रहे थे फरार

NOU 15th Convocation : एनओयू के 15वें दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडलिस्ट की सूची जारी, 50 को मिलेगा गोल्ड, इनमें 40 बेटियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

NOU : नालंदा खुला विश्वविद्यालय को मान्यता नहीं मिली तो पढ़ाई होगी बंद, नए सत्र के नामांकन पर संकट के बदल मंडरा रहे, यहां जाने क्या है पूरा मामला

Patna Women’s College Admission 2022 : पटना वीमेंस कॉलेज के नामांकन फॉर्म अब 20 जून तक भरे जाएंगे, यहाँ से करें आवेदन