बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Anjali Arora Viral MMS: वायरल हुआ अंजलि अरोड़ा का फेक MMS क्लिप, रोते हुए बोलीं- मेरी भी फैमिली है…

On: August 17, 2022 3:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Anjali Arora Viral MMS: सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा को कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ से जबरदस्त फेम मिला. शो पर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के साथ उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया था. हाल ही में अंजलि विवादों में आ गईं जब उनके नाम से एक एमएमएस वायरल हो गया. अब उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ में नजर आईं अंजलि अरोड़ा

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) में नजर आईं अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) की फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है। अंजलि का ‘सैंया दिल में आना रे’ गाने इन दिनों वायरल है, गाना रिलीज होने के साथ वो विवादों में आ गईं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस मैसेज के साथ वायरल हो गया कि ये अंजलि का एमएमएस (Anjali Arora MMS) है।

अब अंजलि ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और वीडियो वायरल करने वालों से सवाल किया है कि अगर उनके अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ ऐसा हो तो उन्हें कैसा लगेगा?

एक नए इंटरव्यू में इस कथित एमएमएस वीडियो के बारे में बात

एक नए इंटरव्यू में इस कथित एमएमएस वीडियो के बारे में बात करते हुए अंजलि इमोशनल होकर रो पड़ीं. उन्होंने यह भी कहा कि ये पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है और उनके पेरेंट्स पहले भी इसकी शिकायत कर चुके हैं.

‘मेरी भी फैमिली है’ 

सिद्धार्थ कन्नन से एक नई बातचीत में अंजलि ने इस विवादित वीडियो पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कि ये क्या कर रहे हैं लोग. मेरा नाम लगाकर, मेरा फोटो लगाकर, कि ये अंजलि अरोड़ा का एमएमएस है, ये है वो है. मुझे नहीं पता ये क्यों कर रहे हैं. इन सभी ने तो मुझे बनाया है न. इनकी भी फैमिली है, मेरी भी फैमिली है…’ ये बोलते हुए अंजलि रो पड़ीं।

यूट्यूब पर फालतू की चीजें व्यूज के लिए

उन्होंने आगे कहा, ‘कभी कभी मुझे लगता है कि ये लोग क्यों कर रहे हैं ऐसा. जिसमें मैं हूं ही नहीं उसको क्यों इतना फैला रहे हैं. यूट्यूब पर फालतू की चीजें व्यूज के लिए, कि अंजलि अरोड़ा का एमएमएस है, इसके साथ ये है वो है. यार मेरी भी तो फैमिली है, मेरा भाई है, मेरी बहन है. मेरे छोटे भाई हैं जो ये सब चीजें देखते हैं.’ 

अंजलि ने कहा कि ये सब उन्हें बनाने वाले लोग ही ये सब करते हैं तो उन्हें बहुत दुख होता है. उन्होंने कहा, ‘कहते हैं न कि जब किसी की बराबरी ना कर पाओ तो बदनाम कर दो.’ 

Instagram Followers : Instagram पर चाहते हैं लाखों Followers तो फॉलो करें ये 5 आसान टिप्स, यहां जाने आसान तरीका

Anjali Arora Viral MMS: परिवार कर चुका है शिकायत

अंजलि ने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है. वो जब ‘लॉक अप’ से आईं तो उन्हें पता चला कि उससे पहले ही ये चल रहा था. शो के चौथे हफ्ते में ही ऐसा कुछ हुआ था और उनके मम्मी-पापा ने पुलिस में शिकायत करवाई थी कि उनका फेस लगाकर इस तरह के कुछ फेक वीडियोज चलाए जा रहे हैं।

मैंने क्या किया है? मैं हूं ही नहीं वो

तरह की वीडियो शेयर करने वालों पर अंजलि ने कहा, ‘यार क्यों? मैंने क्या बिगाड़ा है? मैंने क्या किया है? मैं हूं ही नहीं वो.’ अंजलि ने बताया कि उनके परिवार ने उनसे एक बार भी कोई सवाल नहीं किया और सीधा शिकायत ही की।

उन्होंने आगे कहा, ‘आप लोग मुझे प्यार दे रहे हो, मुझे इतना सपोर्ट कर रहे हो और फिर ऐसी चीजें कर रहे हो. मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों करते हैं लोग. ऐसी चीजें करने से पहले ये नहीं सोचते हैं कि किसी का परिवार क्या सोचेगा, किसी की फैमिली पर क्या असर पड़ेगा।

उनकी फैमिली ये चीज झेल पाएगी या नहीं. मैं सिर्फ 21 साल की हूं. मैं इन सब चीजों के लिए तैयार नहीं कि ये सब झेल पाऊं.’ 

‘मुझे समझ आता है कि ये सब बहुत नॉर्मल हो गया है

अंजलि ने एक बार फिर ये घिनौनी हरकत करने वालों से सवाल करते हुए कहा, ‘मुझे समझ आता है कि ये सब बहुत नॉर्मल हो गया है. किसी की भी फोटो एडिट कर दी. किसी का भी वीडियो एडिट कर दिया. इसमें लोगों को मजा आने लग गया है।

और बहुत कूल होकर ‘यार ये देख न उसका ये हो रहा है, उसका वो हो रहा है.’ यार तुम किसी की इज्जत के साथ खेल रहे हो तुम्हें शर्म नहीं आती? अगर तुम्हारी मम्मी, तुम्हारी बहन के साथ ऐसा हो तो? क्या तुम्हारे अंदर इंसानियत खत्म हो चुकी है?’ अंजलि ने कहा कि वो अपने काम को लेकर हो रहे क्रिटिसिज्म को दिमाग में रखती हैं लेकिन किसी के भी बारे में ऐसी चीजें फैलाना सरासर गलत है.

सभी वायरल ख़बर समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

SSC Delhi Police CAPF SI Recruitment 2022: SSC CPO SI की 4300 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, यहां से करें आवेदन

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Free Laptop Scheme : सरकार फ्री में दे रही Laptop! स्कीम के लिए अप्लाई करने से पहले जान लें

World Largest Iceberg : नई आफत! खिसक रहा दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड, समा जाएंगे न्यूयॉर्क जैसे 3 शहर कहां बढ़ेगा खतरा?

15 Years of Mumbai 26/11 : 10 आतंकी, 60 घंटों की दशहत और ताबड़तोड़ फायरिंग… 15 साल पहले जब दहल उठी थी मायानगरी मुंबई

Nepal Earthquake 2023: नेपाल में भूकंप से मची तबाही, अब तक 69 लोगों की मौत, भारत में भी लगे तेज झटके

BSSC CGL Paper Leak : बड़ी खबर! क्या रद्द होगी बिहार सीजीएल परीक्षा, पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, पढ़ें बड़ी अपडेट

BSSC PT Paper Leak 2022: बड़ी खबर! बिहार में BSSC स्नातक स्तरये पीटी परीक्षा का पेपर लीक, परीक्षा शुरू होते ही आउट हुआ पेपर, यहां पढ़ें बड़ी अपडेट