बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार में होगी 8300 पीटी शिक्षकों की बहाली, पंचायत चुनाव के बाद होगी पात्रता परीक्षा, यहाँ पढ़े पूरी जानकारी

On: December 4, 2021 10:24 PM
Follow Us:
PT teachers reinstatement zeebihar
---Advertisement---

PT teachers reinstatement: बिहार में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा में कहा कि 8300 पीटी शिक्षकों की बहाली की जाएगी। पंचायत चुनाव के बाद पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में एक लाख 35 हजार से अधिक छात्रों को 2000 करोड़ का कर्ज उपलब्ध कराया गया है। सात निश्चय की यह सबसे श्रेष्ठ योजना है। सरकार उर्दु के साथ ही संस्कृत विषय को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है।

बिहार में दूसरे राज्यों से अधिक वेतन :

विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार में दूसरे राज्यों की तुलना में अधिक वेतन दिया जा रहा है। असम में 31 हजार, झारखंड में 34 हजार तो बिहार में 36 हजार दिया जा रहा है। उच्च माध्यमिक में असम में 33 हजार, झारखंड में 35 हजार तो बिहार में 38 हजार दिया जा रहा है। साल 2005 में साढ़े 12 फीसदी बच्चे स्कूल से बाहर थे जो अब घटकर 0.5 फीसदी हो गया है।

Post Matric Scholarship Bihar: ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 31 दिसंबर तक बढ़ी, छात्र-छात्राओं को मिलेगी बड़ी सहूलियत, यहां से करें अप्लाई

सभी नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से हो रही

PT teachers reinstatement: मंत्री ने कहा कि जिस बीपीएससी से शिक्षकों की बहाली की बात विपक्ष करता है, उसी आयोग के तीन अध्यक्ष जेल तो एक निलंबित हुए थे। इससे समझा जा सकता है कि उस समय आयोग से कैसी नियुक्तियां होती थी। अब सभी नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से हो रही है। कोई चाहकर भी हेराफेरी नहीं कर सकता है। उस समय 37 हजार प्राथमिक विद्यालय थे जो बढ़कर 40 हजार से अधिक हो गए। मध्य विद्यालय 13500 से बढ़कर 29 हजार हो गए। पांच हजार से अधिक उच्चतर माध्यमिक स्कूल खोले गए।

अल्पसंख्यकों से बहकावे में नहीं आने की अपील

अल्पसंख्यकों से अपील करते हुए कहा कि वे बहकावे में नहीं आएं। सियासी गफलत में न आएं और कातिलों को अपना रहनुमा न बनाएं। मंत्री के जवाब के बाद शिक्षा मंत्री के जवाब से पहले ललित कुमार यादव, कुमार शैलेन्द्र, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, भूदेव चौधरी, प्रतिमा दास, कुमार सर्वजीत, सुदामा प्रसाद, अजय कुमार सिंह, राकेश कुमार, राजकुमार सिंह, अखतरुल ईमान, मंजू अग्रवाल ने अपने विचार रखे।

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण कल, जाने कितने घंटे का होगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

अनुपूरक राशि सदन से मंजूर की गई

शिक्षा मंत्री ने कहा कि 40 हजार शिक्षकों की बहाली हो गई है। बहाली प्रक्रिया पूरी होते ही सवा लाख शिक्षकों को एक साथ नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग की मांग 7744 करोड़ एक लाख 72 हजार के अलावा अन्य विभागों की अनुपूरक राशि सदन से मंजूर हो गई। सदन से मंजूरी के समय विपक्ष सदन में मौजूद नहीं था।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Ration Card Status Check 2026

Bihar Smart PDS Portal 2026: बिहार राशन कार्ड का नया पोर्टल हुआ शुरू, घर बैठे करें आवेदन, e-KYC और स्टेटस चेक

BRABU Result Crisis

BRABU Result Crisis: 2 परीक्षाओं का रिजल्ट अब भी लंबित, तीसरे एग्जाम की शुरुआत से छात्रों की बढ़ी चिंता

Bihar Domicile Rule 2026

Bihar Domicile Rule 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम, जानें 35% आरक्षण का पूरा नियम

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की पूरी जानकारी ऐसे करें डाउनलोड

Bank Strike Postponed

Bank Strike Postponed: 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति; ग्राहकों को बड़ी राहत