बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

UPSC, BPSC CSE Prelims 2021: प्री परीक्षा पास करने वाली महिला अभ्यर्थियों को बिहार सरकार देगी एक लाख रुपए, यहाँ से करें आवेदन

On: November 20, 2021 9:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

UPSC, BPSC CSE Prelims 2021: बिहार सरकार ने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों की मदद के लिए अहम ऐलान किया है। सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि केंद्रीय और राज्य लोक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली सामान्य श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन के रूप में एक लाख रुपए की एकमुश्त राशि मिलेगी।

मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए राशि मुहैया

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार का महिला एवं बाल विकास निगम (डब्ल्यूसीडीसी) अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए राशि मुहैया कराएगा।

53600 स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहन राशि जनवरी तक, यहाँ जाने कौन कौन से सत्र की छात्राओं को जारी की जाएगी राशि

UPSC BPSC Prelims 2021: महिलाओं के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना शुरू की

डब्ल्यूसीडीसी की प्रबंध निदेशक हरजोत कौर बम्हारा ने संवाददाताओं से कहा, ”सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षाओं में बिहार की महिलाओं के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना शुरू की है। जो महिलाएं 2021 में आयोजित यूपीएससी या बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफल रही हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन उन महिला उम्मीदवारों को प्रदान किया जाएगा जिन्हें पूर्व में लोक सेवा प्रोत्साहन योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता या अनुदान नहीं मिला है। इससे पहले, केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन दिया जाता था।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojan: बिहार सरकार स्नातक पास छात्राओं को 50 हजार रुपये, 12 वीं कक्षा पास करने वालों को 25 हजार रुपये देगी , जल्द करें यहाँ से ऑनलाईन आवेदन

सरकार अभ्यर्थी के बैंक खाते में सीधे राशि हस्तांतरित करेगी

राज्य सरकार ने इस योजना को राज्य की बाकी महिला अभ्यर्थियों के लिए भी विस्तारित कर दिया है। बम्हारा ने कहा, “यह राशि (एक लाख रुपये) एकमुश्त होगी ताकि उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तैयारी में समस्या का सामना न करना पड़े। सरकार अभ्यर्थी के बैंक खाते में सीधे राशि हस्तांतरित करेगी।” उन्होंने कहा कि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं और यह 3 दिसंबर 2021 तक जारी रहेगा।

बिहार सिविल सेवा परीक्षा प्रोत्साहन योजना: Click Here

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Ration Card Status Check 2026

Bihar Smart PDS Portal 2026: बिहार राशन कार्ड का नया पोर्टल हुआ शुरू, घर बैठे करें आवेदन, e-KYC और स्टेटस चेक

BRABU Result Crisis

BRABU Result Crisis: 2 परीक्षाओं का रिजल्ट अब भी लंबित, तीसरे एग्जाम की शुरुआत से छात्रों की बढ़ी चिंता

Bihar Domicile Rule 2026

Bihar Domicile Rule 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम, जानें 35% आरक्षण का पूरा नियम

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

JPU Website Hacked

JPU Website Hacked: जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक, कॉलेज पोर्टल खुलते ही दिखा आपत्तिजनक कंटेंट

Bihar Smart Meter Big Update: शाम को महंगी, दिन में सस्ती होगी बिजली – उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर!