बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: नैक मूल्यांकन को लेकर पीजी विभागों के स्मार्ट क्लास को दुरुस्त करेगा यूनिवर्सिटी , पढ़े लेटेस्ट अपडेट

On: May 4, 2022 5:54 PM
Follow Us:
BRA BRABU BIHAR UNIVERSITY
---Advertisement---

BRABU: नैक मूल्यांकन को लेकर बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के पीजी विभागों में चलने वाले स्मार्ट क्लास को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीजी विभागों में स्मार्ट क्लास बंद हो गए हैं। कंप्यूटर और यूपीएस की खराबी से स्मार्ट क्लास नहीं चलते हैं। लेकिन, नैक में ए ग्रेड लाने के लिए यूनिवर्सिटी ने इसे फिर से चालू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।

यूनिवर्सिटी में इस वर्ष नैक मूल्यकान कराया जाना है

बिहार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. राम कृष्ण ठाकुर ने बताया कि सभी स्मार्ट क्लास को ठीक किया जाएगा और उसमें छात्रों की पढ़ाई होगी। जिन शिक्षकों को स्मार्ट क्लास में पढ़ाने में दिक्कत होगी, उन्हें इसकी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। बिहार यूनिवर्सिटी में इस वर्ष नैक मूल्यकान कराया जाना है।

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी के रिजल्ट और पढ़ाई पर नजर रखेगा AISHE, 127 कॉलेजों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट

पिछले दिनों सभी प्राचार्यों और पीजी विभागाध्यक्षों की एक कार्यशाला आयोजित

इसके लिए पिछले दिनों सभी प्राचार्यों और पीजी विभागाध्यक्षों की एक कार्यशाला आयोजित की गई थी। कार्यशाला में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी आए थे। नैक मूल्यांकन में यूनिवर्सिटी और उसके छात्र तकनीकी रूप से कितने दक्ष हैं इस पर भी अंक है। इस अंक को पाने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन नए सिरे से स्मार्ट क्लास को तैयार कर रहा है। बिहार यूनिवर्सिटी में वर्ष 2015 में जब नैक मूल्यांकन कराया गया था, उस समय पीजी विभागों में स्मार्ट क्लास बनाया गया था, लेकिन उसके बाद ये क्लास बंद हो गए।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

नैक में बेहतरी के लिए बिहार यूनिवर्सिटी के पीजी विभाग मनाएंगे दिवस

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now