बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सेकेंड लिस्ट पर पीजी में नामांकन का आज आखिरी दिन

On: August 1, 2021 12:20 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पीजी विभाग और कालेजों में सेकेंड मेरिट लिस्ट के आधार पर पीजी में नामांकन के लिए शनिवार को अंतिम दिन होगा. इसके बाद अभ्यर्थियों को तीन दिनों का समय आवेदन में चयनित विषय के विकल्प को बदलने के लिए दिया जायेगा.

यूएमआइएस कोआर्डिनेटर प्रो ललन झा ने बताया

दूसरी सूची करीब 2400 रिक्त सीटों के लिए जारी की गयी थी. यूएमआइएस कोआर्डिनेटर प्रो ललन झा ने बताया कि भौतिकी कॉमर्स, जूलॉजी, साइकोलॉजी समेत आधा दर्जन विषयों में सीटें काफी कम बची हैं, कई विभागों व कालेजों में इन विषयों में सभी सीटों पर नामांकन हो गया है, तीसरी सूची जारी करने से पूर्व अभ्यर्थियों को तीन दिनों का समय दिया जायेगा.

आधा दर्जन विषयों में बची है सीट, विषय बदलने के लिए अभ्यर्थियों को मिलेगा तीन दिन का समय

इस अवधि में अभ्यर्थी अपने आवेदन में जिन विषयों में सीटें बची हुई हैं, उनमें विकल्प दे सकते हैं, साथ ही कालेज भी बदल सकते हैं. बताया कि साइंस व कामर्स संकाय के छात्र आर्ट के विषयों का विकल्प दे सकेंगे, जिसमें प्रैक्टिकल नहीं होगा. तीसरी सची अगले महीने पहले सप्ताह में जारी कर दी जायेगी. बताया कि कालेजों को दो दिनों के भीतर दूसरी सूची में लिये गये नामांकन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now