बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : पीजी 3rd सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव, अब 3 स्तर पर जांच फिर जमा होगा परीक्षा फॉर्म

On: July 30, 2022 7:23 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU PG 3rd Semester Exam Form : बिहार यूनिवर्सिटी में पीजी थर्ड सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म में सुधार का मौका छात्रों को दिया गया है। इसके साथ ही विवि ने शर्त भी लगा दी है।

एडमिट कार्ड में बार-बार त्रुटि और इसकी वजह से रिजल्ट पेंडिंग रह जाने के कारण विवि प्रशासन ने एडिट के बाद कोई गड़बड़ी न हो इसे लेकर निर्देश दिया है।

पीजी थर्ड सेमेस्टर के फॉर्म में सुधार का मौका

कहा है कि छात्रों के एडिट करने के बाद तीन स्तर पर जांच के बाद दोबारा फॉर्म को सबमिट किया जाए। पीजी थर्ड सेमेस्टर के फॉर्म में अलग- अलग गड़बड़ियों में सुधार को लेकर यह सख्ती की गई है।

दो अगस्त तक अपने आवेदन में हुई गड़बड़ी में सुधार के लिए एडिट का मौका

फॉर्म में अलग-अलग तरह की गड़बड़ी देखने को मिल रही है। कहीं दो छात्रों का रजिस्ट्रेशन नंबर एक ही है तो कहीं नाम में त्रुटि रह गई है। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सत्र 21-23 के पीजी छात्रों को दो अगस्त तक अपने आवेदन में हुई गड़बड़ी में सुधार के लिए एडिट का मौका दिया है।

BRABU PG 3rd Semester Exam: पीजी थर्ड सेमेस्टर परीक्षा : सेकेंड सेमेस्टर छोड़ने वाले नहीं होंगे शामिल, यहां जाने विस्तृत डिटेल्स

यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर डॉ. टीके डे ने कहा

यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर डॉ. टीके डे ने कहा कि छात्र को प्रोविजनल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। इसमें सुधार कर संबंधित विषय के शिक्षक और प्राचार्य का छात्रों को हस्ताक्षर करना होगा।

छात्रों के रजिस्ट्रेशन नंबर से नाम तक में त्रुटि

तभी एडिट मान्य होगा। इसके साथ ही छात्रों को जो प्रोविजनल उपलब्ध कराया जा रहा है, उस पर उनका हस्ताक्षर लिया जा रहा है। ताकि छात्र यह न कहें कि कॉलेज या विवि से लापरवाही हुई है।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU PG First Merit List 2021 : बड़ी खबर ! अगले महीने जारी होगी पीजी में नामांकन के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट, यहां जाने पूरी डिटेल्स

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now