बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी में इतिहास के PG 1st सेमेस्टर के छात्र का लिखा उत्तर हो रहा वायरल, जाने छात्र ने पाकिस्तान पर ऐसा क्या लिखा की तेजी से हो रहा वायरल

On: November 13, 2021 9:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी में पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा में इतिहास विषय में पूछे गए सवाल का एक उत्तर काफी वायरल हो रहा है। वैदिक सभ्यता के उद्भव पर पूछे गए सवाल पर छात्र ने लिखा है कि पाकिस्तानी गालों पर तमाचा होता यदि हमने एक के बदले दस सिर काटा होता। छात्र का यह उत्तर तेजी से वायरल हो रहा है। चार पन्नों के अपने उत्तर में छात्र ने पहले तो एक ही प्रश्न को कई बार लिखा। इसके बाद अंग्रेजी में उसी प्रश्न का अनुवाद किया।

दिसंबर में होगी पीजी सत्र 2018-20 फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा, यहाँ जाने कब भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म

वैदिक सभ्यता के उद्भव के प्रश्न पर छात्र ने लिखा- पाक गालों पर तमाचा होता, यदि हमने एक के बदले दस सिर काटा होता

फिर कुछ शेर शायरी लिखी। छात्र ने लिखा है कि चार मीनारें ताज की दो बाहें शाहजहां की… दो बाहें मुमताज की रोशनी का कुछ न कुछ इंतजाम होना चाहिए बंद कमरे में भी एक रोशनदान होना चाहिए । हिंदू-मुस्लिम चाहे जो लिखा हो माथे पर… दिल पर सिर्फ हिंदुस्तान लिखा होना चाहिए…. एक बार एक व्यक्ति ने एक नंबर पर फोन लगाया। नंबर लगाते ही बोला रिया स्वीट्स कॉर्नर में आपका स्वागत है नमकीन के लिए एक दबाएं मिठाई के लिए दो दबाएं ।

IMG 20211110 142815
परीक्षा में इतिहास विषय में पूछे गए सवाल का एक उत्तर काफी वायरल हो रहा है.

बिहार यूनिवर्सिटी के PG विभागों में सालों से खाली हैं लैब टेक्नीशियन के पद, धूल फांक रहीं मशीनें, छात्र नहीं कर पाते लैब वर्क

बीआरएबीयू में इतिहास के पीजी फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र का लिखा उत्तर हो रहा वायरल

छात्र का लिखा हुआ यह उत्तर अभी तक किसी भी शिक्षक की ओर से चेक नहीं किया गया है। मामले को लेकर बीआरएबीयू के प्रॉक्टर डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि कॉपी जांच के दौरान ऐसा उत्तर लिखे होने पर उन्होंने इसकी जानकारी विवि को दी। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में इस तरह की गिरावट चिंताजनक है। हालांकि, कॉपी किस छात्र की है, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक और पीजी नामांकन में होने जा रहा बड़ा बदलाव, आवेदन के वक्त जिला चुनने का मिलेगा मौका

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU PG Admission 2025-27: 27 जनवरी से शुरू होगा पीजी में नामांकन, पहले बनेगी मेरिट लिस्ट, कटऑफ भी होगी जारी

Bihar UG PG Syllabus Change 2026 : राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक और पीजी का सिलेबस बदलेगा, लोकमंथन समिति ने शुरू की तैयारी

Bihar Graduation Pass Scholarship Payment Update 2026 – स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के लिए 750 करोड़ फंड रिलीज , इस दिन मिलेगी राशि

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026 Release: 1.50 लाख छात्रों के लिए 63 परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड जारी, यहां से मिलेगा एडमिट कार्ड

BRABU UG 1st Semester Exam Centre List 2025: प्रथम सेमेस्टर के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 63 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

BRABU UG 1st Semester Admit Card Update 2026: स्नातक सत्र 2025-29 के 1st सेमेस्टर में अब एडमिट कार्ड पर होगी उत्तर पुस्तिका की संख्या, पेंडिंग सुधार में मिलेगी बड़ी सुविधा