बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी के सत्र 2020-22 में नामांकन के लिए 2300 सीटों के लिए आज आएगी दूसरी मेधा सूची

On: July 20, 2021 4:27 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी के सत्र 2020-22 में नामांकन के लिए मंगलवार को दूसरी मेधा सूची जारी की जाएगी। विवि करीब 2300 सीटों के लिए छात्रों की सूची जारी करेगा। दरअसल, पिछली बार 20 फीसदी सीटें बढ़ाई थीं। 6300 के करीब सीटें बाद में हुई।

बची सीटें और बढ़ी सीटों को मिलाकर सूची जारी की जाएगी। दूसरी सूची में आए छात्रों को विवि की वेबसाइट व मोबाइल व ईमेल पर भी मैसेज भेजा जाएगा।

muz Bihar university

इसके बाद नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को 10 दिनों का समय दिया जाएगा। इतिहास, कॉमर्स, मनोविज्ञान, जूलॉजी, मैथ, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल जैसे प्रमुख में 50 से अधिक सीटें बची हैं। इस साल नामांकन के लिए 17 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन दिया है। बताया जा रहा है कि दूसरी सूची का कटऑफ तीन से चार फीसदी गिर सकता है।

वहीं, आधा दर्जन से अधिक विषयों में आवेदन कम आने के कारण दूसरी मेधा सूची इन विषयों में जारी नहीं की जा सकेगी। ये सभी विषय बिना प्रैक्टिकल वाले विषय हैं। इन विषयों में छात्र विषय बदलकर भी नामांकन करा सकते हैं। इस बार से विवि ने यह सुविधा दी है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now