बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी लॉकडाउन के बाद सुधरेगा छात्रों का पेंडिंग रिजल्ट

On: May 9, 2021 5:16 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विवि के स्नातक छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट का सुधार अब लॉकडाउन के बाद हो सकेगा। पेंडिंग सुधार के लिए कॉलेजों में जमा आवेदन कोरोना संक्रमण के कारण विवि नहीं पहुंच सके हैं। इस कारण छात्रों को रिजल्ट में सुधार के लिए कुछ इंतजार करना होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि करीब-करीब सभी छात्रों का रिजल्ट क्लीयर है ।

वैसे छात्रों का रिजल्ट ही पेंडिंग होगा जिन्होंने एक पार्ट की परीक्षा दो बार तक में पास की होगी। इस कारण उनका पार्ट थ्री का रिजल्ट रुका होगा। उन्होंने कहा कि वैसे छात्रों को हरेक परीक्षा का एडमिट कार्ड और मार्क्सशीट की फोटो कॉपी जमा करनी होगी।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

स्नातक में पांच हजार छात्रों का रिजेक्ट हुआ आवेदन

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कॉलेजों में स्नातक नामांकन के लिए आवेदन करने वाले पांच हजार छात्रों के फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया गया है। गलत ऑनलाइन आवेदन करने और गलत जानकारी देने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसा किया है। इन छात्रों के आवेदनों को रिजेक्ट की सूची में डाल दिया है। इनको विवि अब दूसरा मौका नहीं देने के मूड में है।

78 कॉलेजों के लिए 30 अप्रैल तक स्नातक में एडमिशन के लिए ऑनलाइन की तिथि थी। एक लाख 40 हजार सीटों के लिए महज एक लाख पांच हजार छात्रों ने ही आवेदन किया । हालांकि, आवेदकों की संख्या कम होने के कारण विवि अधिकारी चिंचित हैं । कोरोना की स्थिति कुछ सामान्य होने पर विवि एक बार फिर फॉर्म भरने के लिए पोर्टल ओपन करने पर विचार कर सकता है। अबतक आये आवेदनों की यूएमआईएस की ओर से जांच के दौरान यह बात सामने आयी है कि पांच हजार से अधिक छात्रों ने गलत आवेदन किया है। कई छात्रों ने इंटर में आये अंक से पांच से दस फीसदी तक अधिक अंक भर दिया है।

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now