बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नेट नहीं रहेगा जरूरी

On: February 27, 2021 12:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

1जुलाई 2021 से पीएचडी धारक की योग्यता ही सर्वमान्य करने पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग पूर्व में कर चुका है घोषणा असिस्टेंट प्रोफेसर

How to get a PhD copy.jpg.640x480 q85 crop center
पीएचडी धारक की योग्यता ही सर्वमान्य

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अब नेट- जेआरएफ का महत्व आने वाले दिनों में नहीं रह जायेगा. 1 जुलाई 2021 से असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए सिर्फ और सिर्फ पीएचडी की डिग्री अनिवार्य करने की बात हो रही है. पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावेड़कर के द्वारा बकायदा इसको लेकर विज्ञप्ति जारी कर घोषणा की गयी थी. अगर उक्त निर्णय को यूजीसी इस वर्ष अधिसूचित करती है तो 1 जुलाई 2021 से पुरानी व्यवस्था समाप्त हो जायेगी. हालांकि इस पर पुनः click here

विचार कर कोई निर्णय केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय व यूजीसी ले सकती है. इधर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अब पीएचडी अर्हता तकनीकी संस्थानों के असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अनिवार्य है, अर्थात अगर नेट या जेआरएफ हैं तो भी पीएचडी होना जरूरी होगा, अन्यथा आवेदन ही नहीं कर पायेंगे. इस आलोक में भी एमएचआरडी के द्वारा यह निर्णय होना लगभग तय माना जा रहा है. जानकार बताते हैं कि नेट- जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थी पीएचडी के लिए योग्य होंगे. जेआरएफ अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी.

राज्यसरकार में अभी तक दोनों अर्हता


मान्य राज्य सरकार के द्वारा अब तक जो वेकेंसी आयी है उसमें नेट- जेआरएफ को भी अर्हता में रखा गया है लेकिन उन्हें काफी कम वेटेज दिया गया है. यहां भी पीएचडी को ही प्राथमिकता दी गयी है. पीएचडी को 30 प्वॉइंट तो वहीं नेट को 5 तथा जेआरएफ को सिर्फ 7 प्वॉइंट दिया गया है. अर्हता हटायी नहीं गयी है लेकिन उनकी बहाली तभी होगी जब उक्त पोस्ट के लिए किसी पीएचडी धारक का दावा नहीं होगा. जानकार बताते हैं कि आगे जो भी वेकेंसी राज्य सरकार के द्वारा भी अगर आती है तो उसमें भी नेट-जेआरएफ अर्हता नहीं रहेगी. सिर्फ पीएचडी डिग्री, एकेडमिक रिकार्ड्स व साक्षात्कार ही नियुक्ति का एक

मात्र आधार होगा.

क्या कहते हैं जानकार – राज्य सरकार द्वारा जो अर्हता रखी गयी है उसके अनुसार पीएचडी योग्यताधारी ही असिस्टेंट प्रोफेसर बनेंगे. नेट-जेआरएफ छात्रों को कम वेटेज दिया गया है. दोनों अर्हता हो तो अधिक

वेटेज है. सुप्रीम कोर्ट का निर्णय स्वागत योग्य है.(प्रो गिरीश कुमार चौधरी, कुलपति, पटना विश्वविद्यालय ) click here

नेट-जेआरएफ की अर्हता रखे जाने का सबसे अधिक प्रभाव शोध कार्य पर पड़ रहा था. अधिकतर छात्र

नेट जेआरएफ पर अधिक जोर दे रहे थे वहीं शोध कार्य से विमुख हो रहे थे. इसी वजह से एमएचआरडी

नैयह घोषणा की थी और आजसुप्रीम कोर्ट भी यह कह रही है.
(डॉ अनिल कुमार, अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसरव अध्यक्ष, बिहार प्रदेश पीएचडी धारक संघ)

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MMHAPU B.LIS Result 2024-25 : B.LIS परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से करें डाउनलोड

Railway Recruitment Cell 2023 : रेलवे पटना जोन में 1800 पदों पर 10वीं पास के आ गई भर्ती

BIG BREAKING : मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने किया सरेंडर, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में चल रहे थे फरार

NOU 15th Convocation : एनओयू के 15वें दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडलिस्ट की सूची जारी, 50 को मिलेगा गोल्ड, इनमें 40 बेटियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

NOU : नालंदा खुला विश्वविद्यालय को मान्यता नहीं मिली तो पढ़ाई होगी बंद, नए सत्र के नामांकन पर संकट के बदल मंडरा रहे, यहां जाने क्या है पूरा मामला

Patna Women’s College Admission 2022 : पटना वीमेंस कॉलेज के नामांकन फॉर्म अब 20 जून तक भरे जाएंगे, यहाँ से करें आवेदन