बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

कॉलेजों में (BCA/BBA) वोकेशनल कोर्स में नामांकन अब तक नहीं हुआ शुरू ,

On: April 28, 2021 7:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विवि के वोकेशनल कोर्सेज (Vocational Courses in colleges) में अब तक नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। एक दर्जन से अधिक वोकेशनल कोर्सेज में नामांकन को लकर मंगलवार को छात्र परीक्षा नियत्रंक से मिलने पहुंचे। आरडीएस कॉलेज और बिहार विश्वविद्यालय छात्र नेता राजाबाबू ने मांग की है कि जल्द से जल्द नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाए।

इसके साथ ही स्नातक तृतीय खंड पेंडिंग रिजल्ट, स्नातक प्रथम खंड सन 19-22 के छात्र- छात्राओं का कुलपति के आदेश आने के बाद परीक्षा फॉर्म जल्द से जल्द भरवाने की मांग की गई।

छात्रों ने कहा कि पीजी परीक्षा का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी हो, इस दिशा में भी ठोस कदम उठाया जाए।

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि पेंडिंग रिजल्ट का सुधार आए हुए आवेदनों के अनुसार तेजी से हो रहा है। यहीं 19-22 के बचे हुए छात्र-छात्राओं परीक्षा फॉर्म भी जल्द भरवा लिया जाएगा और विश्वविद्यालय खुलते परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन को खोले जाए पोर्टलः

वोकेशनल (Vocational Courses in colleges) में नामांकन की प्रक्रिया को शुरू करने को लेकर और ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल शुरू करने की भी मांग सीसीडीसी डॉ. अनीता शर्मा से की गई।

छात्रों ने कहा कि वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत चल रहे बीबीए, बीसीए बीएमसी, इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री, फिश एंड फिशरीज सहित विभिन्न व्यवसायिक कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाए।

Rn college Telegram group – Click here

Rn college Facebook group – Click here

Bihar University info – Click here

सत्र 2019-22 के बिना मान्यता वाले कॉलेजों के छात्र दूसरे कॉलेज से देंगे परीक्षा

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now