साइबर विशेषज्ञों ने लिंक के जरिये फोन पर भेजे जा रहे वायरस को लेकर आगाह किया है। What’s App Pink के नाम से किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें। इस लिंक में दावा किया जाता है कि व्हाट्सएप गुलाबी रंग का हो जाएगा और उसमें नई विशेषताएं जुड़ जाएंगी।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ राजशेखर राजहरिया ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘व्हाट्एसएप पिंक को लेकर सावधान! एपीके डाउनलोड लिंक के साथ व्हाट्सएप ग्रुप वायरस फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। लिंक को क्लिक करने पर फोन का उपयोग करना मुश्किल हो जाएगा। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, लिंक में दावा किया जाता है कि यह व्हाट्एसएप की ओर से ऑफिशियल अपडेट है।

मुख्य विशेषताएं:
- साइबर विशेषज्ञों ने लिंक के माध्यम से फोन पर वायरस भेजे जाने के बारे में चेतावनी दी है।
- इस लिंक में यह दावा किया गया है कि WhatsApp गुलाबी हो जाएगा, नई सुविधाएँ जोड़ी जाएंगी।
- लिंक में यह दावा किया गया है कि यह whats app के आधिकारिक अपडेट के लिए है।
- लिंक पर क्लिक करते ही यूजर का फोन हैक हो जाएगा, हो
- सकता है कि आप दोबारा व्हाट्सएप का इस्तेमाल न कर पाएं।
‘संदिग्ध संदेश का जवाब देने से पूर्व जांच कर लें’
व्हाट्सएप ने कहा, अगर किसी को संदिग्ध संदेश या ई-मेल समेत कोई संदेश आते हैं, उसका जवाब देने से पूर्व जांच कर लें व सतर्क रुख अपनाएं। हम लोगों को सुझाव देते हैं कि हमने जो सुविधाएं दी हैं, उसका उपयोग करें। हमें रिपोर्ट भेजें, संपर्क ” के बारे में सूचना दें या उसे ब्लॉक करें।
Telegram group – Click here
Facebook group – Click here
Page info – Click here