बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

दानापुर पीपापुल हादसा अपडेट: गंगा नदी से सवारी गाड़ी निकाली गयी, गोताखोरों ने 9 शव भी बाहर निकाला

On: April 23, 2021 2:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दानापुर पीपापुल हादसा मामले में अपडेट आया है। जेसीबी की मदद से गंगा नदी में डूबी सवारी गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय गोताखोर, NDRF और SDRF की मदद से गंगा नदी से 9 शवों को भी निकाला गया है। अन्य शव को निकालने की कवायद जारी है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। घटनास्थल पर दानापुर विधायक रीतलाल यादव भी मौजूद है। वही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

IMG 20210423 WA0018

गौरतलब है कि सवारी गाड़ी पर 20 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे जो शादी समारोह से लौट रहे थे तभी सवारी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पीपापुल के रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा में समा गई। सवारी गाड़ी की छत पर जो लोग सवार थे उन्होंने किसी तरह अपनी जान तो बचाई लेकिन जीप के अंदर बैठे लोग गंगा में डूब गए। स्थानीय गोताखोर, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने जेसीबी की मदद से सवारी गाड़ी को गंगा से बाहर निकाला वही 9 शवों को भी निकाला गया है जबकि अन्य शवों की तलाश जारी है।

FB IMG 1619165897978

अब तक 9 शव को गंगा से बाहर निकाला गया है। मृतकों में 75 वर्षीय रमाकांत सिंह, 50 वर्षीय अरविंद सिंह, 60 वर्षीय गीता देवी, 65 वर्षीय सरोजा देवी, 8 वर्षीय आशीष, 75 वर्षीय अनुराधा देवी, 12 साल का एक बच्चा और 14 साल की बच्ची भी शामिल है। गंगा में डूबे अन्य लोगों की तलाश जारी है।

IMG 20210423 WA0016

पीपापुल हादसे पर पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि 9 लोगों की मौत हुई है। तीन लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी। 9 मृतकों में 6 लोग छपरा के रहने वाले थे जबकि 3 लोग भोजपुर के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक जताया है। वही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। सरकार की तरफ से मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इस बात की घोषणा सरकार की तरफ से की गयी है। वही घटनास्थल पर पहुंचे सांसद रामकृपाल यादव ने भी इस घटना पर दुख जताया। वही दानापुर विधायक रीतलाल यादव ने भी इस घटना पर दुख जताया।

बिहार में सारी परीक्षाएं स्थगित, शिक्षा विभाग का नया आदेश, कोचिंग के लिए भी गाइडलाइन जारी

Telegram group – Click here

Facebook group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MMHAPU B.LIS Result 2024-25 : B.LIS परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से करें डाउनलोड

Railway Recruitment Cell 2023 : रेलवे पटना जोन में 1800 पदों पर 10वीं पास के आ गई भर्ती

BIG BREAKING : मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने किया सरेंडर, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में चल रहे थे फरार

NOU 15th Convocation : एनओयू के 15वें दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडलिस्ट की सूची जारी, 50 को मिलेगा गोल्ड, इनमें 40 बेटियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

NOU : नालंदा खुला विश्वविद्यालय को मान्यता नहीं मिली तो पढ़ाई होगी बंद, नए सत्र के नामांकन पर संकट के बदल मंडरा रहे, यहां जाने क्या है पूरा मामला

Patna Women’s College Admission 2022 : पटना वीमेंस कॉलेज के नामांकन फॉर्म अब 20 जून तक भरे जाएंगे, यहाँ से करें आवेदन