CTET 2021 : CBSE CTET एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन के लिए पोर्टल खुला, इस Direct Link से करें सुधार

CTET 2021 : CBSE ने सीटीईटी दिसंबर 2021 के एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की विंडो खोल दी है। अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन फॉर्म में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। 3 नवंबर 2021 तक करेक्शन की जा सकेगी। 3 नवंबर के बाद किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।

16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच सीबीटी मोड में सीटीईटी के 15 वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस बार पहली मर्तबा सीटीईटी का आयोजन ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड मोड – CBT) लिया जाएगा। अभी तक ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाती थी। पूरे देश में परीक्षा का आयोजन 20 भाषाओं में किया जाएगा।

CTET एप्लीकेशन फॉर्म की इन डिटेल्स में कर सकते हैं करेक्शन

उम्मीदवार का नाम
– जन्मतिथि
– माता-पिता का नाम
– कैटेगरी
– पेपर का विकल्प
– पेपर 2 का विषय
– परीक्षा केंद्र की पहली चॉइस
– लेंग्वेज -I या लेंग्वेज – II या दोनों
– संस्थान का नाम
– पता

बिहार में जल्द बनेगी स्पोटर्स यूनिवर्सिटी, खेल यूनिवर्सिटी स्थापित करने वाला बिहार छठा राज्य

CTET एग्जाम पैटर्न ( CTET 2021 Exam Pattern )

पेपर-1 में 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, मैथ्स, एनवायरनमेंटल स्टडीज से जुड़े 30-30 प्रश्न पूछ जाएंगे।
वहीं पेपर – 2 में भी 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, मैथ्स व साइंस (मैथ्स व साइंस के टीचरों के लिए) या सोशल स्टडीज/सोशल साइंस ( सोशल स्टडीज/सोशल साइंस टीचर के लिए) से जुड़े प्रश्न पूछ जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां CTET 2021 Exam

एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे – दिसंबर 2021 का पहले सप्ताह से
परीक्षा तिथि – 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक
रिजल्ट की घोषणा – 15 फरवरी, 2022

CTET 2021 Correction Window Link- Click Here

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

बिहार यूनिवर्सिटी के छात्रों को दी जाएगी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के फायदे, काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी, यहाँ देखें पुरी लिस्ट