बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार में जल्द बनेगी स्पोटर्स यूनिवर्सिटी, खेल यूनिवर्सिटी स्थापित करने वाला बिहार छठा राज्य

On: November 13, 2021 7:00 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Sports University in Bihar: राज्य में खेलों के विकास को लेकर सरकार गंभीर है। सरकार प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय में खेलों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास करने में जुटी है। इसी कड़ी में राज्य में स्पोटर्स यूनिवर्सिटी बनाने की कवायद जोर शोर से चल रही है। यह बातें जदयू के संसदीय बोर्ड के चेयरमैन व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कही।

वे पुनाईचक के ऊर्जा स्टेडियम में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती के अवसर पर सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के चैंपियन ट्रॉफी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने सूबे में खेलों के विकास को लेकर कहा कि मोइनुल हक स्टेडियम और बीपी सिन्हा फिजिकल ट्रेनिंग कॉलेज के इनडोर स्टेडियम की स्थिति में सुधार किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए ही खेल यूनिवर्सिटी की परिकल्पना तैयार की है।

Sports University in Bihar: उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी देने के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह में जदयू युवा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, छोटू सिंह, राजीव रंजन पटेल, नीरज कुमार, मुकेश पासवान, मैच रेफरी सौरव चक्रवर्ती, रोटरी पटना के पूर्व प्रेसिडेंट राजेश कुमार अग्रवाल, सचिंद्र कुमार, मनीष कुमार, अनंत कुमार, चंदन कुमार चंचल, विक्रम दीप पटेल, अमित पटेल रहे। संचालन सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख कृष्णा कुमार पटेल ने किया।

प्रगति छात्रवृत्ति योजना 2021: बड़ी खबर! लड़कियों को मिलेंगे 30000 रुपये, जानिए योग्यता और मापदंड, यहाँ से करें आवेदन

बिहार के खिलाड़ियों के बहुरेंगे दिन, विधानसभा में पारित हुआ था खेल विश्वविद्यालय विधेयक, जानें क्या होंगे फायदे

खेल के मामले में फिसड्डी रहने वाले बिहार के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए नीतीश सरकार ने बड़ी सौग़ात दी है. बिहार विधानसभा में बिहार खेल विश्वविद्यालय विधेयक पारित (Bihar Sports University Bill) कर दिया गया है. इस बिल के पारित होने के बाद उम्मीद जागी है कि राज्य के खिलाड़ियों के दिन अब बदलेंगे, जो लगातार बुनियादी सुविधाएं पाने के लिए लड़ रहे हैं

खेल विश्वविद्यालय के लिए 105 एकड़ जमीन

खेल विश्वविद्यालय : 105 एकड़ जमीन मे इंटरनेशनल स्पोट् र्स एकेडमी के पास अलग कैम्पस में बनेगी यूनिवर्सिटी।

BSEB Scholarship : इंटर पास छात्राओं के खाते में जल्द जारी की जाएगी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की राशि, यहाँ जाने जाने कब जारी होगी राशि : Zee Bihar

बिहार के बजट में स्पोर्ट्स को लेकर बड़ा फैसला, राजगीर में खुलेगा इंटरनेशनल स्टेडियम और खेल

बिहार में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स स्टेडियम के साथ ही एक खेल यूनिवर्सिटी भी खोली जाएगी। बजट भाषण के दौरान उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजगीर में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

खेल विवि स्थापित करने वाला बिहार छठा राज्य, राजगीर में होगा मुख्यालय

Sports University in Bihar: बिहार विधानसभा में विधेयक, 2021 पास हो चुका है। इसे कला-संस्कृति एवं युवा मामलों के मंत्री डॉ आलोक रंजन झा ने पेश किया. उन्होंने कहा कि गुजरात, पंजाब, असम, तमिलनाडु और राजस्थान के बाद बिहार छठा राज्य है, जहां खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा। इस यूनिवर्सिटी का मुख्यालय राजगीर में होगा और वहां बन रही स्पोर्ट्स अकादमी भी इसके अंतर्गत ही आयेगी. इससे राज्य में रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे. यहां महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण का विशेष प्रावधान रहेगा.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Bihar Student Career Portal: मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थी को कॅरियर पोर्टल पर 30 अक्टूबर तक लॉग-इन का मौका, यहाँ से करें आवेदन, जल्द से जल्द करें आवेदन

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Ration Card Status Check 2026

Bihar Smart PDS Portal 2026: बिहार राशन कार्ड का नया पोर्टल हुआ शुरू, घर बैठे करें आवेदन, e-KYC और स्टेटस चेक

BRABU Result Crisis

BRABU Result Crisis: 2 परीक्षाओं का रिजल्ट अब भी लंबित, तीसरे एग्जाम की शुरुआत से छात्रों की बढ़ी चिंता

Bihar Domicile Rule 2026

Bihar Domicile Rule 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम, जानें 35% आरक्षण का पूरा नियम

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की पूरी जानकारी ऐसे करें डाउनलोड

Bank Strike Postponed

Bank Strike Postponed: 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति; ग्राहकों को बड़ी राहत