बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी में CBCS सिस्टम पहले बैच में ही फेल, यहाँ पढ़े पूरी डिटेल

On: December 8, 2021 4:30 AM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

CBCS: बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में सीबीसीएस (च्वायस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) पहले ही बैच में फेल हो गया। छह-छह महीने पर परीक्षा लेकर दो वर्ष में डिग्री देने की के छात्र चौथे बजाये सत्र 2018-20 वर्ष में डिग्री हासिल करेंगे। हालांकि चौथे सेमेस्टर की परीक्षा कब होगी, इसका अता-पता नहीं है। वर्ष 2018 में राजभवन ने पूरे बिहार के सभी विवि में सीबीसीएस सिस्टम लागू किया था। इसके तहत पीजी में सेमेस्टर सिस्टम के तहत पढ़ाई होगी और छात्रों को विषय चुनने की आजादी रहेगी, लेकिन सीबीसीएस का एक भी नियम बिहार विवि में लागू नहीं हो सका।

पीजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी की जा रही है। जल्द ही इसका फॉर्म जारी किया जायेगा। जनवरी-फरवरी में परीक्षा ली जाने की पूरी उम्मीद है। -प्रो. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक

परीक्षा के लिए दो साल से 5500 छात्र कर रहे इंतजार

पीजी की फाइनल परीक्षा के लिए 5500 छात्र दो वर्ष से इंतजार कर रहे हैं। इनकी फाइनल परीक्षा वर्ष 2020 में ही होनी थी, लेकिन विवि ने उस वर्ष इनकी परीक्षा नहीं ली। इसके बाद छात्रों को उम्मीद जगी कि वर्ष 2021 में उनकी परीक्षा हो जायेगी, लेकिन यह साल भी निकल गया।

अतिरिक्त विषय के लिए विवि में नहीं है कोई शिक्षक

CBCS के तहत छात्रों को एक अतिरिक्त विषय पर्यावरण पढ़ना होता है, लेकिन इस विषय की आज तक पढ़ाई नहीं हुई। इस विषय में थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल भी कराया जाना है, लेकिन जब विश्वविद्यालय में इसके शिक्षक ही नहीं है तो प्रैक्टिकल कौन करायेगा।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now