बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BSEB OFSS 11th Admission 2022: इंटर में नामांकन 18 लाख से अधिक सीटों पर होगा, संकायवार सीटों की सूची जारी, यहाँ जाने डिटेल्स

On: June 16, 2022 10:52 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BSEB OFSS 11th Admission 2022 : बिहार बोर्ड ने इंटर नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य भर के 5328 इंटर स्कूल और कॉलेजों में इस बार लगभग 1827870 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। बिहार बोर्ड ने संकायवार सीटो की सूची जारी कर दी है ।

सभी स्कूल-कॉलेजों से संकायवार सीटों पर आपत्ति भी मांगी

वहीं सभी स्कूल-कॉलेजों से संकायवार सीटों पर आपत्ति भी मांगी है। अगर किसी स्कूल या कॉलेज को संकायवार सीटों पर किसी तरह की आपत्ति होगी तो स्कूल और कॉलेज प्रशासन द्वारा 14 जून तक आपत्ति दर्ज करवा सकते है। इसके बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी।

BSEB 11th Admission 2022-23 : बिहार बोर्ड इंटर दाखिले के ऑनलाइन आवेदन को मिलेगा भरपूर मौका, यहाँ जाने कब से शुरु होगा आवेदन

पहली बार उत्क्रमित विद्यालयों में भी इंटर में नामांकन

पहली बार बिहार बोर्ड द्वारा इंटर के लिए 5328 स्कूल और कॉलेज में नामांकन लिया जायेगा। शिक्षा विभाग द्वारा राज्य भर के 18 सौ से अधिक स्कूलों को उत्क्रमित किया गया है। पहली बार उत्क्रमित विद्यालयों में भी इंटर में नामांकन का मौका मिलेगा। 2021-23 की बात करें तो 3664 स्कूल और कॉलेज के 17 लाख सीटों पर नामांकन लिया गया था।

ऑनलाइन आवेदन से होगा नामांकन

बोर्ड की मानें तो इंटर नामांकन की पूरी प्रक्रिया ओएफएसएस पोर्टल के माध्यम से होगी। नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। बोर्ड द्वारा इसी सप्ताह ओएफएसएस पर नामांकन शुरू किया जाएगा। छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरने के साथ शुल्क भी ऑनलाइन जमा होगा। नामांकन प्रक्रिया की सारी जानकारी बोर्ड वेबसाइट पर छात्रों को मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में बिहार बोर्ड द्वारा जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

इंटर में नामांकन 18 लाख से अधिक सीटों पर होगा, संकायवार सीटों की सूची जारी

BSEB ने संकायवार Science, Commerce, Arts & Vocational सीटों की सूची जारी – CLICK HERE

बिहार बोर्ड एडमिशन, परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BSEB : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 का मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी, यहाँ जाने कैसे छात्र- छात्रा करें सकेगे प्राप्त

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now