बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU Part 1 Special Exam 2021 : इस दिन से शुरू होगी स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट- 1 की विशेष परीक्षा, 15 हजार छात्र होंगे शामिल, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

On: December 10, 2022 9:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU Part 1 Special Exam 2021 : स्नातक प्रथम वर्ष की विशेष परीक्षा में करीब 15 हजार छात्र शामिल होंगे। बिना मान्यता वाले आधा दर्जन कॉलेजों में सत्र 2020-23 में नामांकन लेने वाले छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो गया है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर। 

परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार ने बताया

परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए तीन दिन का समय दिया गया था. दूसरे कॉलेजों से टैग कर रजिस्ट्रेशन कराया गया है. करीब 15 हजार छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है. अब परीक्षा फॉर्म भरवाकर इसी महीने परीक्षा ली जायेगी।

कुलपति की अनुमति के बाद अगली प्रक्रिया जल्द शुरू

कुलपति की अनुमति के बाद अगली प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अभी इस सत्र के प्रथम वर्ष की ही परीक्षा हुई है. इस कारण विशेष परीक्षा करायी जा रही हैं. द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा अगले साल होगी, जिसमें ये परीक्षार्थी भी शामिल हो जायेंगे।

ये भी पढ़ें BRABU Special Exam 2022 : स्नातक सत्र 2020-23 के 20 हजार छात्रों की विशेष परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, यहां जाने कब होगी परीक्षा

हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही परीक्षा

बिहार विश्वविद्यालय के करीब आधा दर्जन बिना मान्यता वाले कॉलेजों में नामांकन लेने वाले छात्र विशेष परीक्षा के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं. हाईकोर्ट की ओर से आदेश मिलने के बाद भी महीनों तक विवि की ओर से कोई सुगबुगाहट नहीं होने पर उनकी चिंता बढ़ गयी थी।

विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान मामला पकड़ा

मामला सत्र 2020-23 का है. छह डिग्री कॉलेजों को सरकार से मान्यता नहीं थी. इसके बाद भी इन कॉलेजों ने छात्रों का नामांकन ऑफलाइन मोड में कर लिया। विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान मामला पकड़ा, तो इन कॉलेज के छात्रों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया।

इन कॉलेजों की होगी विशेष परीक्षा

महेश प्रसाद सिंह स्नातक कॉलेज, गणेश राय डिग्री कॉलेज, बाबा भागवत राय कॉलेज, धनराज भगत कॉलेज और मोतिहारी इवनिंग कॉलेज ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, तो छात्रों के हित को देखते हुए छात्रों की विशेष परीक्षा कराने का आदेश जारी किया गया।

ये भी पढ़ें BRABU Part 1 Practical Exam : इस दिन जारी होगा स्नातक सत्र 2021-24 के पार्ट- 1 प्रैक्टिकल परीक्षा की नई तिथि, जाने परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

अगले साल साथ में देंगे द्वितीय वर्ष की परीक्षा

सत्र 2020-23 के प्रथम वर्ष की स्पेशल परीक्षा इसी महीने लेकर जनवरी तक रिजल्ट देने की योजना है. परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार ने बताया कि स्नातक द्वितीय वर्ष परीक्षा 2022 में इन छात्रों का सत्र नियमित हो जायेगा।

अगले साल सितंबर तक तृतीय वर्ष की परीक्षा

अगले साल सितंबर तक तृतीय वर्ष की परीक्षा लेकर फाइनल रिजल्ट दे दिया जायेगा. इस सत्र की अब तक प्रथम वर्ष की परीक्षा ही हो सकी है. इस साल द्वितीय वर्ष की परीक्षा होनी थी, लेकिन अब तक नहीं हो सकी है.

ऐसे में इन परीक्षार्थियों की स्पेशल परीक्षा होने के बाद द्वितीय वर्ष की परीक्षा में इन्हें भी शामिल किया जायेगा. इसके साथ ही तृतीय वर्ष की परीक्षा लेकर अगले साल फाइनल रिजल्ट भी दे दिया जायेगा।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाओं की अपडेट के लिए ज्वाइन करें

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now