बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरएबीयू ने नियम विरूद्ध 11 कॉलेजों को दिया बीफार्मा का एफिलिएशन, सरकार ने मांगा जवाब

On: July 1, 2021 8:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय पर नियम विरूद्ध तरीके से 11 कॉलेजों को बीफार्मा का एफिलिएशन देने का आरोप लगाते हुए सरकार ने स्पष्टीकरण मांगा है. राज्य के पांच विश्वविद्यालयों ने 100 से अधिक कॉलेजों को बीफार्मा कोर्स की सत्र 2021-22 के लिए अनुमति दी है, जिस पर शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा है.

बिहार विवि के साथ ही पाटलिपुत्र विवि, ललित नारायण मिथिला विवि, मगध विवि व मुंगेर विवि के कुलसचिव को 25 जून को पत्र भेजते हुए 48 घंटे में जवाब मांगा गया है. वहीं, बुधवार को बिहार विश्वविद्यालय के कुलसचिव आरके ठाकुर ने बताया कि विश्वविद्यालय ने किसी कॉलेज को एफिलिएशन नहीं दिया है.

यह कंडीशनल एनओसी है. पहला कंडीशन है कि विवि रेगुलेटरी बॉडी होगी और दूसरा कंडीशन स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकृति लेनी है. कहा कि जल्द ही स्पष्टीकरण का जवाब भेज दिया जायेगा.

AddText 06 25 09.57.00
नियम विरूद्ध तरीके से 11 कॉलेजों को बीफार्मा का एफिलिएशन देने का आरोप लगाते हुए सरकार ने स्पष्टीकरण मांगा

संबंधन या एनओसी नहीं दे सकते परंपरागत विवि. राज्य सरकार के पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि फार्मेसी महाविद्यालयों के संबंध में कोई परिनियम सनसूचित नहीं किया गया है.

इसके तकनीकी डिग्री महाविद्यालय को संबद्धता व एनओसी देने के लिए परिनियम अधिसूचित नहीं है. आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम 2008 के अनुसार परंपरागत विश्वविद्यालयों द्वारा तकनीकी पाठ्यक्रमों व प्रोफेशनल एजुकेशन के लिए संबंधन नहीं दिया जा सकता है.

कहा गया है कि आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम 2008 के लागू होने के बाद परंपरागत विश्वविद्यालयों द्वारा प्रोफेशनल एजुकेशन के लिए संबंधन या एनओसी नहीं दी जा सकती है.

बीआरएबीयू ने इन कॉलेजों को दी है मंजूरी

मुजफ्फरपुर कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, नरसिंहपुर

राजीव कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी, धनहरा मानिक चौक सीतामढ़ी सीआरके कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी हाजीपुर

महर्षि दुर्बासा कॉलेज ऑफ हेल्थ एजुकेशन, ध्रुवनगर सीतामढ़ी

सुभवती इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, दबौलिया वेस्ट चंपारणा रामशरण राय कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी, पानापुर जनदाहा वैशाली

साई बाबा इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मासियुटिकल साइंसेज, मंगुरहिया पारू

सिकरिया फॉर्मेसी कॉलेज, राधानगर मोतिहारी
इंदू देवी रजीत कुमार प्रकाश प्रोफेशनल कॉलेज, हाजीपुर

चपारण कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी, गुलरिया मोतिहारी
राजवंशी रामाशीष कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी, हाजीपुर

सरकार ने अवैध बताते हुए विवि से मोगा स्पष्टीकरण

राज्य के पांच विश्वविद्यालयों ने 100 कॉलेजों को दी है अनुमति

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

STUDENT SUPPORT LIVE SESSION
Subscribe!!
Join Our Youtube Channel – CLICK HERE

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य