बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar Schools Reopen 2022 : 7 फरवरी से खुल सकते हैं राज्य के शैक्षणिक संस्थान, यहाँ पढ़े शिक्षा विभाग क्या कहा

On: February 1, 2022 4:44 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar Schools Reopen 2022: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की गति कम होने से राज्य के शैक्षणिक संस्थान 6 फरवरी के बाद खोले जाने के आसार हैं। संक्रमण की मौजूदा दर कायम रही या और क्षीण पड़ी तो प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के 7 फरवरी से खोल देने की प्रबल संभावना है। हालांकि इसको लेकर अंतिम फैसला राज्य सरकार द्वारा गठित आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिया जाएगा।

50 फीसदी उपस्थिति के साथ संचालित हो रहे

माना जा रहा है कि इस समूह की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 5 फरवरी को होगी क्योंकि कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य सरकार का वर्तमान दिशा-निर्देश 6 फरवरी तक के लिए प्रदेश में लागू है। जिसके तहत तमाम शैक्षणिक संस्थान तो बंद हैं लेकिन उनके दफ्तर 50 फीसदी उपस्थिति के साथ संचालित हो रहे हैं।

30 दिनों बाद तथा नए साल में पहली बार स्कूली बच्चे बस्ता लेकर विद्यालयों जायेंगे

ज्ञात सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार का शिक्षा विभाग बच्चों के लर्निंग लॉस को देखते हुए प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक के विद्यालयों को अब पूरी तरह खोल देने के पक्ष में है। यदि 7 फरवरी से विद्यालय संचालित होते हैं तो 30 दिनों बाद तथा नए साल में पहली बार स्कूली बच्चे बस्ता लेकर विद्यालयों में जायेंगे। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सरकार को अपने मंतव्य से अवगत भी कराया दिया है।

Bihar Board Inter Exam 2022 : इंटर की परीक्षा कल से, घर से निकलने से पहले छात्र जरूर पढ़ लें ये 20 नियम

समीक्षा के बाद इन संस्थानों को 6 फरवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया गया

विदित हो कि यदि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए 6 जनवरी से प्रारंभिक तक की कक्षाएं बंद कर दी गईं जबकि 9वीं से ऊपर की कक्षाएं 50 फीसदी बच्चों के साथ संचालित रखने का निर्णय हुआ। लेकिन संक्रमण की तेजी को देखते हुए 7 जनवरी से तत्काल प्रभाव से सभी शैक्षणिक संस्थाएं 21 जनवरी तक के लिए बंद कर दी गईं। पुन: स्थिति की समीक्षा के बाद इन संस्थानों को 6 फरवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया गया।

बच्चों को हुआ है पढ़ाई का भारी नुकसान : शिक्षा मंत्री

7 फरवरी से स्कूल खोले जाने की तैयारी को लेकर पूछे जाने पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में कहा कि शिक्षा विभाग की मंशा है कि शिक्षण संस्थान खुलें। लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य को जोखिम में डालकर हम स्कूल चलाना नहीं चाहते। कोरोना संक्रमण काफी कम हुआ है। आपदा प्रबंधन समूह स्कूल खोलने पर बच्चों के जोखिम का आकलन कर अंतिम फैसला करेगा। लगातार स्कूल बंद रहने से बच्चों को पढ़ाई का भारी नुकसान हुआ है। इसलिए हम चाहते हैं कि पढ़ाई की अनियमितता समाप्त हो।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BSEB : इंटर की परीक्षा कल से, 1471 सेंटर पर 13.45 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल , कंट्रोल रुम हेल्पलाइन नंबर जारी, यहाँ पढ़ें सभी लेटेस्ट अपडेट

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Ration Card Status Check 2026

Bihar Smart PDS Portal 2026: बिहार राशन कार्ड का नया पोर्टल हुआ शुरू, घर बैठे करें आवेदन, e-KYC और स्टेटस चेक

BRABU Result Crisis

BRABU Result Crisis: 2 परीक्षाओं का रिजल्ट अब भी लंबित, तीसरे एग्जाम की शुरुआत से छात्रों की बढ़ी चिंता

Bihar Domicile Rule 2026

Bihar Domicile Rule 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम, जानें 35% आरक्षण का पूरा नियम

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

JPU Website Hacked

JPU Website Hacked: जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक, कॉलेज पोर्टल खुलते ही दिखा आपत्तिजनक कंटेंट

Bihar Smart Meter Big Update: शाम को महंगी, दिन में सस्ती होगी बिजली – उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर!