बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार: सामान्य वर्ग के युवा व महिलाओं को नीतीश सरकार देगी 10 लाख, ऑनलाइन करें आवेदन

On: June 19, 2021 4:57 AM
Follow Us:
---Advertisement---

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री युवा (सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग) उद्यमी योजना का शुभारंभ सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को किया। इस योजना के तहत अब सामान्य और पिछड़ा वर्ग के युवाओं तथा सभी वर्ग की महिलाओं को भी उद्योग लगाने के लिए 10 लाख तक की मदद सरकार करेगी। इसमें पांच लाख अनुदान के रूप में मिलेगा। वहीं, पांच लाख लोन होगा, जिस पर मात्र एक प्रतिशत ब्याज युवाओं को लगेगा। महिलाओं को कोई ब्याज नहीं देना होगा। लोन को 84 किस्तों में लौटाने की सुविधा होगी। दो किस्तों में यह राशि मिलेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इन योजनाओं की लॉन्चिंग पर कहा कि इससे महिलाओं और युवाओं में उद्यमिता विकास एवं स्वरोजगार को और बढ़ावा मिलेगा। कहा कि वर्ष 2005 में सरकार में आने के बाद से महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तीकरण को लेकर कई कदम उठाए गए। हमलोगों का शुरू से उद्देश्य रहा है कि महिलाएं सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनें। राज्य का विकास तभी होगा, जब पुरुषों के साथ महिलाओं की भी भागीदारी होगी

result
योजनाओं में महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा

योजनाओं में महिलाओं को दिया जा रहा प्रतिनिधित्व

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं में महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है, जिससे परिवारों की स्थिति सुधरी है। पुलिस बल के साथ-साथ अन्य सरकारी सेवाओं में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। हमने निर्देश दिया है कि सभी सरकारी कार्यालयों में महिला कर्मियों का पदस्थापन अनिवार्य रूप से हो। महिलाओं को काम करता देख अन्य का भी उत्साह बढ़ेगा।

ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना से संबंधित डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.उद्यमी.बिहार.गोव.इन (www.udyami.bihar.gov.in) वेब पोर्टल का भी लोकार्पण किया। इस वेब पोर्टल पर योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन अपलोड किए जा सकेंगे। कार्यक्रम में दोनों उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ ही उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन भी मौजूद थे।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MMHAPU B.LIS Result 2024-25 : B.LIS परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से करें डाउनलोड

Railway Recruitment Cell 2023 : रेलवे पटना जोन में 1800 पदों पर 10वीं पास के आ गई भर्ती

BIG BREAKING : मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने किया सरेंडर, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में चल रहे थे फरार

NOU 15th Convocation : एनओयू के 15वें दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडलिस्ट की सूची जारी, 50 को मिलेगा गोल्ड, इनमें 40 बेटियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

NOU : नालंदा खुला विश्वविद्यालय को मान्यता नहीं मिली तो पढ़ाई होगी बंद, नए सत्र के नामांकन पर संकट के बदल मंडरा रहे, यहां जाने क्या है पूरा मामला

Patna Women’s College Admission 2022 : पटना वीमेंस कॉलेज के नामांकन फॉर्म अब 20 जून तक भरे जाएंगे, यहाँ से करें आवेदन