बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी में सत्र नियमित करने के लिए गठित होगी शैक्षणिक गतिविधि सुधार समिति, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

On: July 23, 2022 9:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU : शैक्षणिक गतिविधि सुधार समिति का गठन कर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक स्थिति में सुधार किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को बुस्टा की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।

तीन अगस्त को जंतर-मंतर पर धरने में भाग प्रस्ताव पारित

बिहार विश्वविद्यालय सेवा शिक्षक संघ (बुस्टा) की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग में अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार ओझा की अध्यक्षता में हुई।

इसमें तीन अगस्त को जंतर-मंतर पर धरने में भाग लेने सहित शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर विचार-विमर्श एवं प्रस्ताव पारित किया गया।

BRABU : रिजल्ट को ठीक कराने के लिए पीजी की छात्रा ने PM मोदी को लिखा पत्र, तो रिजल्ट सुधार करने में जुटा बिहार यूनिवर्सिटी, यहां जाने क्या है मामला

एकेडमिक एक्टिविटी रिफॉर्म कमेटी के गठन के प्रस्ताव

बैठक में पारित मुद्दों में विश्वविद्यालय के सत्र नियमित करने, एकेडमिक कैलेंडर का कड़ाई से पालन एवं परीक्षा संचालन में समयावधि के समायोजन में महाविद्यालयों एवं विभागों में नियमित (ऑफलाइन) कक्षाएं सतत सुचारु रूप से संचालन के लिए एकेडमिक एक्टिविटी रिफॉर्म कमेटी (शैक्षणिक गतिविधि सुधार समिति) के गठन के प्रस्ताव दिया गया।

वरीयतम शिक्षक को अध्यक्ष बनाने सहित अन्य कई निर्णय लिए

शिक्षकों संबंधी लंबित मुद्दों में विश्वविद्यालय अंग्रेजी एवं गणित विभाग में वरीयतम शिक्षक को अध्यक्ष बनाने सहित अन्य कई निर्णय लिए।

संचालन महासचिव प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता और धन्यवाद डॉ. सौरभ राज ने किया। बैठक में डॉ. शकीला अजीम, डॉ. किरण झा, डॉ. सरोज कुमारी, डॉ. रूपा सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. इकबाल हुसैन, डॉ. विपुल वैभव, डॉ. भारती थे।

BRABU TDC Part – 2 Exam Centre List: स्नातक सत्र 2019-22 पार्ट-2 के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, यहाँ से देखे सभी कॉलेजों के केंद्र

बिहार यूनिवर्सिटी की परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now