बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी मे सिंडिकेट की बैठक बाधित करेगे यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर

On: January 3, 2022 4:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी मे 5 जनवरी को होने वाली सिंडिकेट की बैठक यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ नहीं होने देगा। मार्च 2021 में सहमति बनने के बाद भी विभिन्न प्रस्ताव लागू नहीं करने पर यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ का आक्रोश फूट पड़ा है। रविवार को आयोजित यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

नामांकन में ली गई राशि का 50 फीसदी अर्थात 300 रुपया प्रति छात्र कॉलेज को लौटाने पर सहमति

संघ की ओर से आयोजित बैठक में सदस्यों ने कहा कि सीनेट सिंडिकेट का चुनाव 2012 में हुआ था, जबकि इसका कार्यकाल तीन साल का ही होता है। आज तक चुनाव नहीं कराना जनतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना है। इसके साथ ही नामांकन में ली गई राशि का 50 फीसदी अर्थात 300 रुपया प्रति छात्र कॉलेज को लौटाने पर सहमति बनी थी।

BRABU: स्नातक पार्ट -1 के रिजल्ट में अब नया कमाल सामने आया, छात्र ने परीक्षा दी फिजिक्स की, रिजल्ट मिला बॉटनी का

यूनिवर्सिटी पदाधिकारियों की वार्ता के बाद सहमति बनी

कॉलेज के कुल आंतरिक आय के 70 फीसदी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतनमद में खर्च करने संबंधी राज्य आदेश को सख्ती से लागू करवाया जाए। इन सभी प्रस्तावों पर संघ और यूनिवर्सिटी पदाधिकारियों की वार्ता के बाद सहमति बनी थी, मगर आज तक यह लटका ही हुआ है।

बैठक में 15 फरवरी तक संघ के चुनाव का भी निर्णय लिया गया।

बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की विवि इकाई की इस बैठक में संयोजक प्रो. धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह, धनश्याम ठाकुर, धीरेन्द्र सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में 15 फरवरी तक संघ के चुनाव का भी निर्णय लिया गया।

बिहार सरकार ने छात्राओं के लिए खोला खजाना, इंटर पास छात्राओं के लिए 631 करोड़ रुपये जारी, यहाँ जाने मिलेगी ये राशि

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now