बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार सरकार ने छात्राओं के लिए खोला खजाना, इंटर पास छात्राओं के लिए 631 करोड़ रुपये जारी, यहाँ जाने कब मिलेगी ये राशि

On: December 30, 2021 1:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana: बिहार सरकार ने आज छात्राओं के लिए खजाना खोल दिया है। सामान्य वर्ग के छात्रों के छात्रवृति के अलावा इंटर पास करने वाली अविवाहित बालिकाओं के प्रोत्साहन मद में 631 करोड़ रुपया जारी किया है।

बालिका प्रोत्साहन मद में 631 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) के तहत 2021-22 में बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्डों से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाली सभी अविवाहित छात्राओं को 25 हजार रुपये की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इनकी संख्या चार लाख 12 हजार से अधिक है। सामान्य छात्र-छात्राओं के छात्रवृति मद में 30 करोड़ और बालिका प्रोत्साहन मद में 631 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है।

Post Matric Scholarship Bihar: ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 31 दिसंबर तक बढ़ी, छात्र-छात्राओं को मिलेगी बड़ी सहूलियत, यहां से करें अप्लाई

अविवाहित इंटर पास छात्राओं को मिलेंगे 25-25 हजार

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) के तहत राज्य सरकार ने अविवाहित छात्राओं को इंटर पास करने पर 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला फरवरी में किया था। अब इनके बैंक खाते में रकम जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार ने नौंवी और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृति मद में भुगतान के लिए करीब 30 करोड़ रुपया जारी किया है।

छात्रवृति की यह राशि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए है

यह राशि उन छात्रों को दी जाएगी, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम है। ऐसे छात्रों की संख्या एक लाख, 66 हजार, 445 है। छात्रवृति की यह राशि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए है। कोरोना के कारण समय पर इसका भुगतान नहीं किया गया था। राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय, अनुदानित प्रस्वीकृत अल्पसंख्यक उच्च विद्यालय, अनुदानित अराजकीय प्रस्वीकृत मदरसा, संस्कृत एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। इसमें अल्पसंख्य समुदाय के सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं।

CBSE Scholarship 2021: 10वीं पास छात्राओं को मिलेगी स्कॉलरशिप, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

रकम सीधे उनके बैंक खाते में जाएगी

शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक विशेष परिस्थिति में छात्रवृति के लिए निर्धारित 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता इस मामले में शिथिल कर दी गई है। हर छात्रा को डेढ़ सौ रुपये हर महीने की दर से एकमुश्त 18 सौ रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह रकम सीधे उनके बैंक खाते में जाएगी। विभाग के डीबीटी कोषांग में यह विवरण दर्ज है कि किस जिले में कितने छात्र इस योजना के हकदार हैं। वितरण से बची राशि तत्काल कोषागार में जमा करने का आदेश दिया गया है। प्रधानाचार्य से लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक तक छात्रवृति वितरण पर नजर रखेंगे।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

DRDO Internship 2026

DRDO Internship 2026: इन 3 विषयों के छात्रों को मिलेगा इंटर्नशिप का मौका, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Graduation Scholarship Payment Status 2026

Graduation Scholarship Payment Status 2026: ग्रेजुएशन स्कॉलरशिप का पैसा नहीं आया? ऐसे चेक करें Application Status

BRABU PG Chemistry Scholarship 2026

BRABU PG Chemistry Scholarship 2026: टॉपर्स को मिले 25-25 हजार, शुरू हुई डॉ. महाचंद्र सिंह मेधा छात्रवृत्ति योजना

NSP Scholarship Policy 2026-27

NSP Scholarship Policy 2026-27: एक छात्र को मिल सकती हैं दो स्कॉलरशिप, जानें नए नियम और आवेदन प्रक्रिया

Bihar Graduation Scholarship 2026

Bihar Graduation Scholarship 2026 Payment Date: बिहार की छात्राओं के खाते में आएंगे ₹50,000! 1.50 लाख छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन तक जारी हो सकती है राशि

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Scholarship 2026 Check Name List

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Scholarship 2026 Check Name List Online : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के नए पोर्टल पर डेटा अपलोड अनिवार्य, ऐसे चेक करें अपना नाम