बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

AMIN Recruitment : पटना हाईकोर्ट ने 1767 पदों पर अमीन बहाली का विज्ञापन किया रद्द , यहाँ जाने क्या है कारण

On: December 9, 2021 5:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

AMIN Recruitment : पटना हाईकोर्ट ने अमीन पद के 1767 पदों के लिए प्रकाशित विज्ञापन को रद्द कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने सरकार को तीन माह के भीतर सभी रिक्त पदों को भरने का काम पूरा करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पीबी बजनथ्री की एकलपीठ ने राम बाबू आजाद एवं अन्य की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद अमीन पद के विज्ञापन को निरस्त कर दिया।

BPSC EXAM POSTPONED : अगले महीने होने वाली BPSC की परीक्षा स्थगित, यहाँ जाने किस वजह से स्थगित हुई परीक्षा

उम्मीदवार को इंटर के साथ अमानत की डिग्री या आईटीआई की ओर से सर्वेयर की डिग्रीधारी होना अनिवार्य

AMIN Recruitment : वर्ष जनवरी में 1767 अमीन की बहाली के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। कोर्ट को बताया कि अमीन पद पर बहाली के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पदों के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि बिहार अमीन कैडर रूल के तहत उम्मीदवार को इंटर के साथ अमानत की डिग्री या आईटीआई की ओर से सर्वेयर की डिग्रीधारी होना अनिवार्य है, जबकि राज्य सरकार के राजस्व विभाग की ओर से जारी विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता इंटर उत्तीर्ण होना ही रखा गया है, जिसके बाद 91 उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर प्रकाशित विज्ञापन को चुनौती दी।

CSBC Bihar Police Constable Result 2021 Out : बिहार पुलिस सिपाही बहाली की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहाँ से करें डाउनलोड

नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित कर बहाली प्रक्रिया को पूरी करने का आदेश

कोर्ट ने सभी पक्षों की ओर से पेश दलील को सुनने के बाद प्रकाशित विज्ञापन को रद्द करते हुए राज्य सरकार को तीन माह के भीतर कानूनी प्रावधानों के तहत नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित कर बहाली प्रक्रिया को पूरी करने का आदेश दिया है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now