बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी मे वोकेशनल कोर्स की परीक्षा शुरू, प्रवेश के दौरान मची अफरातफरी

On: November 16, 2021 4:44 AM
Follow Us:
BRABU zeebihar
---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी की ओर से सोमवार को दर्जनभर से अधिक वोकेशनल कोर्स की परीक्षा शुरू हो गई। एक ही समय में कई कोर्स के विद्यार्थियों की परीक्षा थी। इस कारण प्रवेश के क्रम में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। यूनिवर्सिटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें शांत करा केंद्र के भीतर प्रवेश कराया।

छात्र-छात्राओं को कतारबद्ध होकर प्रवेश

यूनिवर्सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची। छात्र-छात्राओं को कतारबद्ध होकर प्रवेश करने की अपील की गई। पहले दिन एमबीए, बीसीए, सीएनडी, इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री, आइएमबी, बायोटेक, आइएफएएफ, बीलिस, बीएमसी, सर्टिफिकेट इन लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन साइंस, सर्टिफिकेट इन फूड एंड क्वालिटी हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एमएससी इन फिश एंड फिशरीज और पीजी डिप्लोमा इन यौगिक स्टडीज की परीक्षा हुई।

UPSC, BPSC CSE Prelims 2021: प्री परीक्षा पास करने वाली महिला अभ्यर्थियों को बिहार सरकार देगी एक लाख रुपए

परीक्षा नियंत्रक ने बताया

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा का संचालन किया गया। परीक्षा में सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, वैशाली से भी परीक्षार्थी पहुंचे थे। यह परीक्षा 14 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

MKUY Scholarship: इंटर-ग्रेजुएट पास छात्राओं को जल्द मिलने वाले हैं 50 हजार रुपये, इंटर-ग्रेजुएट छात्राएं जरूर कर लें ये काम

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now