बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर! : LJP के 5 सांसदों ने छोड़ा साथ, चिराग पासवान को अब तक का सबसे बड़ा सियासी झटका

On: June 14, 2021 9:52 AM
Follow Us:
---Advertisement---

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के लिए इन दिनों कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। विधानसभा चुनाव में पार्टी को महज एक विधानसभा सीट पर जीत मिली। पार्टी के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह ने पिछले दिनों एलजीपी छोड़कर जदयू का दामन थाम लिया था और अब पार्टी के 5 सांसदों ने भी चिराग का साथ छोड़ दिया है।

बिहार की सियासत से जो बड़ी खबर सामने आई है उसके मुताबिक चिराग पासवान को अब तक का सबसे बड़ा सियासी झटका लगा है। चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस के नेतृत्व में पार्टी के 5 सांसदों ने चिराग पासवान के खिलाफ बगावत कर दी है।

चाचा पशुपति पारस के अलावे चिराग के चचेरे भाई प्रिंस राज, सांसद महबूब अली कैंसर, चंदन सिंह, वीणा देवी ने पाला बदल लिया है। बताया जा रहा है कि इन सभी ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है जिसमें चिराग पासवान की बजाय पशुपति पारस को नेता चुनते हुए जानकारी दी गई है।

रविवार की देर शाम जब सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई तो सबसे पहले फर्स्ट बिहार ने इसके बारे में दर्शकों को बताया था। बाद में अन्य समाचार एजेंसियों ने भी इस खबर की पुष्टि की है। हालांकि चिराग पासवान ने अब तक इस मसले पर कुछ भी नहीं कहा है। खबर यह है कि डैमेज कंट्रोल के लिए रात भर कवायद जारी रही है लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि चिराग पासवान अपनी ही पार्टी के सांसदों से संपर्क नहीं कर पाए हैं।

सूत्र बता रहे हैं कि चिराग पासवान से अलग एलजेपी के 5 सांसदों का गुट बनाने में जेडीयू के वरिष्ठ नेता और सांसद ललन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रविवार को ललन सिंह से पशुपति पारस समेत अन्य सांसदों की मुलाकात हुई थी। पशुपति पारस शनिवार की शाम अचानक पटना से दिल्ली गए थे और उसके बाद सब कुछ तेजी के साथ बदला है। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष की तरफ से अभी इस मामले में आधिकारिक आदेश जारी होना है लेकिन यह बात तय मानी जा रही है कि चिराग अब अलग-थलग पड़ गए हैं।

पार्टी के सांसदों ने उनका साथ छोड़ दिया हैम एलजेपी के संस्थापक और चिराग पासवान के पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के निधन के 1 साल अभी पूरे नहीं हुए और पार्टी के अंदर इतनी बड़ी बगावत हो गई।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MMHAPU B.LIS Result 2024-25 : B.LIS परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से करें डाउनलोड

Railway Recruitment Cell 2023 : रेलवे पटना जोन में 1800 पदों पर 10वीं पास के आ गई भर्ती

BIG BREAKING : मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने किया सरेंडर, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में चल रहे थे फरार

NOU 15th Convocation : एनओयू के 15वें दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडलिस्ट की सूची जारी, 50 को मिलेगा गोल्ड, इनमें 40 बेटियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

NOU : नालंदा खुला विश्वविद्यालय को मान्यता नहीं मिली तो पढ़ाई होगी बंद, नए सत्र के नामांकन पर संकट के बदल मंडरा रहे, यहां जाने क्या है पूरा मामला

Patna Women’s College Admission 2022 : पटना वीमेंस कॉलेज के नामांकन फॉर्म अब 20 जून तक भरे जाएंगे, यहाँ से करें आवेदन