बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

पटना : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के ऑफिस में भयंकर आगलगी, डाकबंगला चौराहे पर मची अफरातफरी

On: April 14, 2021 10:16 AM
Follow Us:
---Advertisement---

इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही हा जहां डाकबंगला चौराहा के पास स्थित इंडियन ऑयल की बिल्डिंग में बीती रात भयंकर आग लग गई. आग इतनी भयानक लगी है कि आज सुबह तक उसपर काबू नहीं पाया जा सका है. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं. हालांकि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, पटना के डाकबंगला चौराहे पर स्थित लोकनायक जयप्रकाश भवन में मंगलवार की देर रात आग लग गई. यहां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, इनकम टैक्स और इफको सहित कई अन्‍य कंपनियों के भी ऑफिस हैं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आग ने सबसे अधिक नुकसान इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के दफ्तर में ही पहुंचाया है. बुधवार की सुबह तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है.

IMG 20210414 101543

बताया जा रहा है कि आग ने अगल-बगल के कुछ और ऑफिसों को भी अपनी चपेट में ले लिया है. आग को बुझाने के लिए रात में चार दमकल को लगाया गया, लेकिन पूरी तरह काबू पाने में सफलता नहीं मिली. एक-एक कर 15 दमकल को आग बुझाने में लगाया जा चुका है, बावजूद बुधवार की सुबह तक भी स्थिति पूरी तह नियंत्रित नहीं हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक अब आग की लपटें बाहर तो नहीं निकल रही हैं, लेकिन अंदर असर अभी भी है.

Telegram group – Click here

Facebook group – Click here

University info – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MMHAPU B.LIS Result 2024-25 : B.LIS परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से करें डाउनलोड

Railway Recruitment Cell 2023 : रेलवे पटना जोन में 1800 पदों पर 10वीं पास के आ गई भर्ती

BIG BREAKING : मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने किया सरेंडर, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में चल रहे थे फरार

NOU 15th Convocation : एनओयू के 15वें दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडलिस्ट की सूची जारी, 50 को मिलेगा गोल्ड, इनमें 40 बेटियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

NOU : नालंदा खुला विश्वविद्यालय को मान्यता नहीं मिली तो पढ़ाई होगी बंद, नए सत्र के नामांकन पर संकट के बदल मंडरा रहे, यहां जाने क्या है पूरा मामला

Patna Women’s College Admission 2022 : पटना वीमेंस कॉलेज के नामांकन फॉर्म अब 20 जून तक भरे जाएंगे, यहाँ से करें आवेदन