बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar Teacher Recruitment 2023: नीतीश सरकार करेगी 2 लाख 99 हजार 812 शिक्षकों की भर्तियां ! शिक्षामंत्री ने किया ऐलान, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

On: March 14, 2023 1:08 PM
Follow Us:
bihar teacher recruitment 2023
---Advertisement---

Bihar Teacher Recruitment 2023 : बिहार में 2 लाख 99 हजार 812 से ज्यादा शिक्षकों के पदों पर होगी भर्ती । सोमवार को शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने विधानसभा में शिक्षा बजट पेश करते हुए इसकी घोषणा की।

शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर सरकार का पक्ष रखते हुए मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में करीब 2 लाख 99 हजार 812 लाख के करीब नियुक्तियां होगी. स्कूलों में शिक्षकों की मौजूदगी के लिए बायोमीटरिक सिस्टम लगाये जायेंगे। Bihar Teacher Recruitment 2023

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

1.30 लाख हजार शिक्षकों की नियुक्ति :

Bihar Teacher Recruitment 2023 शिक्षा मंत्री ने सदन को बताया कि वर्ष 2023–24 में प्रारंभिक विद्यालयों में लगभग 80 हजार शिक्षकों, 6500 शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 1.30 लाख हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। Bihar Teacher Recruitment 2023

इसके अलावा प्राथमिक विद्यालयों में 40506 प्रधान शिक्षक, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लगभग छह हजार प्रधानाध्यापकों की भी नियुक्ति की जायेगी।

ये भी पढ़ें KVS Result 2023 Date – PRT TGT PGT Merit List, Cut Off Marks

कंप्यूटर शिक्षकों के 7306 पदो पर होगी नियुक्ति :

शिक्षा मंत्री ने सदन को बताया कि स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर शिक्षक के 7,306 पद सृजित किये जा चुके हैं, जिन पर नियुक्ति 2023-24 में होगी. इसी प्रकार उर्दू, फारसी व अरबी विषयों के विशेष टीइटी और एसइटी आयोजित कर 26,500 पदों को भरने की कार्य योजना बनायी जा रही है.

लगभग 3 हजार अतिरिक्त सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति :

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय और अंगीभूत महाविद्यालयों में वर्ष 2022 में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित 48 सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति की जा चुकी है। Bihar Teacher Recruitment 2023

इसके अलावा बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से प्राप्त 461 सहायक प्राध्यापक के अनुशंसा पर न्यायादेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 2023-24 में लगभग 3 हजार अतिरिक्त सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की जायेगी।

पदों का ब्योरा : Bihar Teacher Recruitment 2023

  • 80 हजार प्राइमरी शिक्षक बहाल होंगे
  • 6500 प्रा. विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक
  • 1.30 लाख मा. व उच्च माध्यमिक विद्यालय
  • 40506 प्रारंभिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक
  • 6000 उत्क्रमित उच्च मा. प्रधानाध्यापक
  • 7306 विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षक
  • 26500 उर्दू-फारसी अरबी विषयों के शिक्षक
  • 3000 विवि में अतिरिक्त सहायक प्राध्यापक

ये भी पढ़ें Bihar Police Recruitment 2023: बिहार पुलिस मे होने जा रही 75 हजार पुलिसकर्मियों की बंपर भर्ती, जाने कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now