बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

पटना में पंचायत चुनाव के लिए सीवान-वैशाली से आएंगी EVM: 5411 सेट मंगाकर कराया जाएगा चुनाव

On: March 5, 2021 6:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सीवान और वैशाली से 5411 EVM सेट मंगाकर पटना की 322 पंचायतों में चुनाव कराया जाएगा। चुनाव को लेकर चल रही तैयारी के बीच गुरुवार को यह निर्णय लिया गया है। चुनाव को लेकर समीक्षा जारी है और इसके लिए हर स्तर पर मंथन किया जा रहा है।

पटना के DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 8वें चरण में होने वाले चुनाव को लेकर अफसरों को जिम्मेदारी देते हुए जवाबदेही तय की है। DM ने बताया कि पंचायत चनात 2021 की तैयारी हर पंचायत में चल रही है।

जिम्मेदारी देते हुए जवाबदेही तय की है। DM ने बताया कि पंचायत चुनाव 2021 की तैयारी हर पंचायत

में चल रही है। इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही और जिम्मेदारी तय की जा रही है। गुरुवार को

समीक्षा की गई जिसमें बताया गया कि पटना में 322 पंचायतों के 6-6 पदों के लिए चुनाव की तैयारी हर

स्तर पर चल रही है। पटना जिले की सभी पंचायतों में सभी पदों के लिए 8वें चरण में मतदान होना

प्रस्तावित है ।

Bihar Latest news click here

4705 मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव

पटना में 4354 वार्ड हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 4705 है जिनमें मूल मतदान केंद्रों की संख्या 4354 तथा सहायक मतदान केंद्रों की संख्या 351 है। पंचायत चुनाव के लिए 5411 EVM सेट की आवश्यकता

पड़ेगी। प्रत्येक EVM सेट में 6 बैलेट यूनिट (BU) रहेंगे यानी प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग बैलेट यूनिट

रहेंगे। 32466 बैलेट यूनिट BU रहेंगे। सीवान और वैशाली से EVM सेट आएंगे।

QT EVM
4705 मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव

बख्तियारपुर, मसौढ़ी और नौबतपुर में रहेगी EVM

DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि EVM संग्रहण केंद्र बख्तियारपुर, मसौढ़ी, नौबतपुर में बनाने की योजना है जहां सीवान एवं वैशाली से आने वाले EVM सेट को रखा जाएगा। इसी केंद्र से संबंधित

अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उठाव कर संबंधित निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को

शाला कराया जाएगा।

25 लाख मतदाताओं के लिए लगेंगे 18420 कर्मचारी

DM कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव में 18420 मतदान कर्मियों की जरूरत होगी। लगभग 25 लाख मतदाता वोट करेंगे हैं। जिला स्तर पर अभी 322 पंचायतों में चुनाव की तैयारी की

जा रही है लेकिन नए नगर निकायों की अधिसूचना अभी नगर विकास विभाग से जारी नहीं हुई है।

इसलिए उन 14 पंचायतों का भी आंकड़ा पंचायत चुनाव की तैयारी में शामिल है। अगर अधिसूचना जारी होती है तो इनमें से 11 पंचायतें नगर निकाय में समाहित हो जाएंगी और तीन पंचायतों के न्यूनतम मानक जनसंख्या (3000) से कम रहने के कारण उनका अपने निकटतम पंचायत में विलय हो जाएगा। 14

पंचायत घटने के बाद 308 पंचायतों में होंगे चुनाव.

पंच-सरपंच से लेकर हर पद पर चुनाव

DM ने बताया कि पंच, सरपंच, वार्ड सदस्य, मुखिया, समिति सदस्य, जिला पार्षद पद के लिए चुनाव होना

है। जिला पार्षद के लिए अनुमंडल पदाधिकारी निर्वाची पदाधिकारी के रूप में तथा शेष पदों के लिए प्रखंड

विकास पदाधिकारी निर्वाची पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

Voters I’d link click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MMHAPU B.LIS Result 2024-25 : B.LIS परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से करें डाउनलोड

Railway Recruitment Cell 2023 : रेलवे पटना जोन में 1800 पदों पर 10वीं पास के आ गई भर्ती

BIG BREAKING : मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने किया सरेंडर, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में चल रहे थे फरार

NOU 15th Convocation : एनओयू के 15वें दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडलिस्ट की सूची जारी, 50 को मिलेगा गोल्ड, इनमें 40 बेटियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

NOU : नालंदा खुला विश्वविद्यालय को मान्यता नहीं मिली तो पढ़ाई होगी बंद, नए सत्र के नामांकन पर संकट के बदल मंडरा रहे, यहां जाने क्या है पूरा मामला

Patna Women’s College Admission 2022 : पटना वीमेंस कॉलेज के नामांकन फॉर्म अब 20 जून तक भरे जाएंगे, यहाँ से करें आवेदन